एकता कपूर के ये सीरियल्स हुए थे बुरी तरह फ्लॉप, खराब कहानी के चलते बीच में ही करने पड़े थे बंद

ekta kapoor flop tv shows 1655471820


टीवी की दुनिया की मशहूर क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) सीरियल्स के जरिए लोगों के दिलों पर राज करती हैं। एकता अगर कोई सीरियल बनाती हैं तो न सिर्फ वो हिट होते हैं बल्कि उसके किरदार भी पॉपुलर हो जाते हैं। एकता कपूर ने एक से बढ़कर एक हिट सीरियल्स बनाए हैं, जो सालों तक चले हैं। लेकिन एकता कपूर ने कुछ सीरियल्स ऐसे भी बनाए हैं, जो सुपर फ्लॉप हुए हैं। जी हां, कई ऐसे टीवी शोज बने, जिनका जोर-शोर से प्रमोशन हुआ। लेकिन जब ये सीरियल्स रिलीज हुए तो दर्शकों को खास पसंद नहीं आए। आलम ये हुआ कि इन सीरियल्स को बीच में ही ऑफ एयर करना पड़ा। तो चलिए आपको एकता कपूर के फ्लॉप सीरियल के बारे में बताते हैं।

इतना करो ना मुझे प्यार

टीवी सीरियल ‘इतना करो ना मुझे प्यार’ में डॉक्टर नील और रागिनी के तलाक के बाद दोबारा प्यार होने की कहानी थी। शुरू में ये सीरियल अच्छा चला लेकिन फिर दर्शकों ने इसकी कहानी को खास पसंद नहीं किया और ये बंद हो गया।

बेताब दिल की तमन्ना है

करण कुंद्रा, अमन वर्मा, सुमन दास, प्रियंवदा और उर्वशी ढोलकिया स्टारर सीरियल बेताब दिल की तमन्ना है सिर्फ चार महीने ही चला था। सीरियल में चार बहनों की कहानी को दिखाया गया था, जो गांव से शहर अपने सपनों को पूरा करने आती हैं। लेकिन इसकी कहानी में कुछ दम नहीं था।

ये कहां आ गए हम

टीवी सीरियल ‘ये कहां आ गए हम’ में करण कुंद्रा और सानवी तलवार लीड रोल में थे। इस सीरियल में लव स्टोरी को दिखाया गया था लेकिन ये भी कुछ खास नहीं चल पाया और कुछ महीनों में ही इसे बंद करना पड़ा था।

संबंधित खबरें

परदेस में है मेरा दिल

अर्जुन बिजलानी और दृष्टि धामी स्टारर ये सीरियल फिल्म परदेस की तरह बनाया गया था। लेकिन इस सीरियल की कहानी दर्शकों को रास नहीं आई थी। जिसके चलते इस शो को भी बीच में बंद करना पड़ा था।

अजीब दास्तां है ये

सोनाली बेंद्रे ने सीरियल अजीब दास्तां है ये से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। सोनाली के साथ इस सीरियल में अपूर्व अग्निहोत्री लीड रोल में थे। इस शो को दर्शकों ने पसंद नहीं किया और ये एक साल में ही बंद हो गया।

ये भी पढे़ं- Bade Achhe Lagte Hain 2 के फैंस के लिए बुरी खबर, जल्द बंद हो सकता है शो

​कुछ इस तरह

सीरियल ‘कुछ इस तरह’ में आकाशदीप सहगल, डिंपल झांगियानी और अनुज सक्सेना जैसे स्टार्स थे। ये सीरियल शुरू में तो ठीक चला लेकिन फिर दर्शक इससे बोर हो गए और शो बीच में ही बंद हो गया।

ब्रह्मराक्षस

एकता कपूर ने सीरियल ब्रह्मराक्षस के दो सीजन रिलीज किए गए थे। पहला सीजन तो लोगों ने पसंद किया और वो चल गया लेकिन फिर दूसरे सीजन को लोगों ने जरा भी पसंद नहीं किया और इसे कुछ एपिसोड के बाद ही बंद करना पड़ा था।



Source link