LPG गैस सिलेंडर की कीमतो में बड़ी गिरावट, जानिए आज का दाम

lpgcylinderspricehike 1638328911


Business

oi-Ankur Singh

|

Google Oneindia News
patient 2

नई दिल्ली, 02 जुलाई। पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं जिसकी वजह से आम लोगों को कुछ हद तक राहत जरूर है। इस बीच एक और राहत की खबर सामने आई है। एलपीजी सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की गई है। आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम में 198 रुपए की कटौती की गई है। तेल कंपनियों की ओर से लिया गया यह फैसला आम लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। 1 जुलाई से 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 198 रुपए सस्ता हो गया है। आज के नए रेट की बात करें तो 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में 2021 रुपए का मिलेगा जोकि पहले 2219 रुपए का था।

इसे भी पढ़ें- 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगे रितेश देशमुख, बोले- कांग्रेस हमारे खून में बसती हैइसे भी पढ़ें- 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगे रितेश देशमुख, बोले- कांग्रेस हमारे खून में बसती है

lpg

कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो 2322 रुपए से घटकर 2140 रुपए हो गई है। मुंबई में 2171.50 रुपए से घटकर 1981 रुपए हो गई है। चेन्नई में 2373 रुपए से घटकर 2186 रुपए हो गई है। हालांकि तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम कम जरूर किए हैं लेकिन घरेलू सिलेंडर के दाम में किसी भी तरह की कोई राहत नहीं दी है। घरेलू सिलेंडर के दाम दिल्ली में 1003 रुपए हैं।

इससे पहले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 1 जून को 135 रुपए की गिरावट की गई थी। ऐसे में पिछले एक महीने के भीतर कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 300 रुपए से अधिक कम किए गए हैं। मई माह में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर अपने रिकॉर्ड स्तर 2354 रुपए पर पहुंच गए थे। बता दें कि घरेलू सिलेंडर में आखिरी बार 19 मई को बदलाव किया गया था, उसके बाद से घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार की ओर से उज्जवला योजना के तहत घरेलू सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी देने का ऐलान किया गया था। यह सब्सिडी साल में 12 सिलेंडर पर ही दी जाएगी। सरकार के इस ऐलान से 9 करोड़ उपभोक्ताओं को इसका फायदा होगा।

  • x22 1626231047 1653013303.jpg.pagespeed.ic.q5Xn3ZQnvG
    केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाई, पेट्रोल 9.5₹ और डीजल 7 ₹ हुआ सस्ता
  • x77 1614570506.jpg.pagespeed.ic.cGZu9ahr2J
    महंगाई की डबल मार, घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम फिर से बढ़े
  • xheat2 1652783695.jpg.pagespeed.ic.FeUJuF ajs
    Heatwave:सिर्फ 15 दिनों में पेट्रोल की बिक्री में लगी आग, डीजल की खपत में भी बढ़ोतरी, जानिए क्यों बढ़ी मांग
  • xrahulgandhi2 1652001152.jpg.pagespeed.ic.L ySkhsZlZ
    LPG के बढ़े दाम पर राहुल गांधी ने कसा तंज, साल 2014 से साल 2022 के दामों में की तुलना
  • xtvv 1651923256.jpg.pagespeed.ic.o07LUBPlAi
    रसोई गैस की कीमतें बढ़ने पर भड़का विपक्ष, कहा- भाजपा मालामाल, जनता बेहाल
  • x77 1614570506.jpg.pagespeed.ic.cGZu9ahr2J
    महंगाई की एक और मार, घरेलू LPG सिलेंडर पर 50 रुपए बढ़े, अब इतने का मिलेगा एक सिलेंडर
  • x12 1562600417 1564629227.jpg.pagespeed.ic.lyYKzkRel3
    LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में आज से हुई बढ़ोत्तरी, जानिए कितने बढ़े दाम
  • xsmritiiranilpg 1649590573.jpg.pagespeed.ic.uyrpFOJPhE
    पेट्रोल-LPG की बढ़ती कीमतों पर फ्लाइट में घिरीं स्मृति ईरानी, सोशल मीडिया पर Video Viral
  • xlpg 1649427896.jpg.pagespeed.ic.GG9a2kmsrT
    भारत में LPG विश्व में सबसे महंगी, PPP के हिसाब से पेट्रोल-डीजल की कीमत भी जानिए
  • xmayawati 1649302295.jpg.pagespeed.ic.5eY2HJvdSL
    पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर मायावती ने मोदी सरकार को घेरा, बोलीं- घुट-घुट कर जीने को मजबूर है जनता
  • xpng1 15702151751 1649044740 1649298608.jpg.pagespeed.ic.g2vodzpGzV
    Fuel Prices: फिर बढ़े CNG के दाम, जानिए क्या है आपके शहर में रेट?
  • xcng gas 1634097875 1649214285.jpg.pagespeed.ic.gcKj0WLLXd
    महंगाई का ट्रिपल अटैक , पेट्रोल-डीजल के बाद फिर बढ़े CNG के दाम, PNG भी महंगी

English summary

Huge price cut in LPG cylinder price effective from 1 july.



Source link