सूडान से लौटी महिला ने कहा, ‘पीएम मोदी हजारों साल जिएं’

tejashwi yadav 1 1682596008


Operation Kaveri, Sudan, Narendra Modi- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
सूडान से लौटी महिला ने कहा, ‘पीएम मोदी हजारों साल जिएं’

मुंबई: युद्धग्रस्त सूडान से भर्तियों की सकुशल वापसी का सिलसिला जारी है। आज गुरूवार को भारतीय एयरफ़ोर्स के विमान से 246 भारतियों का जत्था मुंबई पहुंचा। इस दौरान सभी के चेहरे खुशी से खिले हुए थे। सभी को सुकून था कि उनकी सरकार उन्हें बुरे हालातों से निकालकर सुरक्षित उनकी जमीन पर ले आई। वहीं इससे पहले विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने गुरुवार को कहा कि सूडान में हालात बहुत मुश्किल बने हुए हैं। इस बीच भारत का उद्देश्य उस देश में फंसे हर भारतीय को खतरे से बाहर निकालने पर है।

‘हमारा भारत देश महान है’

वहीं मुंबई पहुंचने के बाद एक बुजुर्ग महिला से मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें अपने देश वापस सकुशल लौटकर बेहद ही खुशी है। उन्हें अब राहत महसूस हो रही है। महिला ने कहा, “हमारा भारत देश महान है। नरेंद्र मोदी हजारों वर्षों तक जीवित रहें।” उन्हें अपने वतन वापस आकर बेहद सुरक्षित महसूस हो रहा है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

‘हमें वापस लाने के लिए सेना और सरकार ने सबकुछ किया’

वहीं एक अन्य बुजुर्ग ने कहा कि सूडान में हम सभी बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। हमें नहीं पता था कि हम कभी अपने देश वापस लौट भी सकेंगे या नहीं। लेकिन हमारी सरकार और वायुसेना ने यह कर दिखाया। उन्होंने कहा कि वायुसेना ने हमारी वतन वापसी के लिए सभी काम किए। उन्होंने हमारे खाने आदि का भी इंतजाम किया।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link