देश में बढ़ा रियल एस्टेट का दायरा इस साल घरों की बिक्री में अभी तक 36 फीसदी इजाफा

14 05 2023 home loan news 2023514 171926 og


देश में रियल एस्‍टेट के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। इस साल अभी तक यह साबित भी हो गया है। एक आकलन के अनुसार चालू वित्‍तीय वर्ष में देश में घरों की बिक्री में इजाफा हुआ है। अभी तक 36 फीसदी वृद्धि हुई है, इसका मतलब यह है कि यह बीते वर्षों की तुलना में भी अधिक है। वित्त वर्ष 2023 में घरों की बिक्री में 36 प्रतिशत की वृद्धि रही है। प्रापर्टी कंसल्टेंट एनराक के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में देश के सात प्रमुख शहरों में 3.79 लाख घरों की बिक्री हुई है। वित्त वर्ष 2022 में सात प्रमुख शहरों में 2.77 लाख घरों की बिक्री हुई थी। एनराक के डाटा के अनुसार, मूल्य के लिहाज से पिछले वित्त वर्ष में बिक्री में घरों की 48 प्रतिशत की वृद्धि रही है। वित्त वर्ष 2022-23 में 3.47 लाख करोड़ रुपये के घरों की बिक्री हुई है।

घरों की बढ़ती मांग ने गढ़े नए बाजार

घरों की भारी मांग और मूल्य में वृद्धि के कारण इसमें बढ़ोतरी रही है। वित्त वर्ष 2021-22 में 2.34 लाख करोड़ रुपये के घरों की बिक्री हुई थी। इस डाटा में केवल नए घरों की बिक्री शामिल है। डाटा के अनुसार, बीते वित्त वर्ष में दिल्ली-एनसीआर में घरों की बिक्री में 42 प्रतिशत की वृद्धि रही है और 50,620 करोड़ रुपये के घर बेचे गए हैं। 2021-22 में इस क्षेत्र में 35,610 करोड़ रुपये के घरों की बिक्री की गई थी। इसी तरह से मुंबई मेट्रोपालिटिन रीजन (एमएमआर) में बिक्री 49 प्रतिशत बढ़कर 38,870 करोड़ रुपये रही है।

आवासीय क्षेत्र में भी आया है बदलाव

हाल के वर्षों में आवास क्षेत्र में बदलाव आया है। यह अधिक परिपक्व और मौलिक रूप से मजबूत हुआ है। वास्तविक यूजर्स की ओर से काफी मांग है और निवेशक भी बाजार में लौट रहे हैं। मिलेनियल्स अब अचल संपत्ति में सक्रिय रूप से निवेश कर रहे हैं। इससे संपत्ति की कुल बिक्री में वृद्धि हो रही है।

Posted By: Navodit Saktawat



Source link