आमिर खान की इस फिल्म में सबसे ज्यादा कास्ट किए गए थे ब्रिटिश एक्टर्स, सिनेमा के इतिहास में कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

16 04 2024 lagaan film kissa


बता दें कि लगान फिल्म की कहानी भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के आखिरी विक्टोरियन काल पर आधारित थी।

By Ekta Sharma

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 11:56:47 AM (IST)

Updated Date: Tue, 16 Apr 2024 11:56:47 AM (IST)

दिलचस्प है लगान फिल्म का किस्सा।

HighLights

  1. इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है।
  2. फिल्म में 1893 में लगाए गए लगान को दिखाया गया था।
  3. आमिर की इस फिल्म में कई कलाकार नजर आए थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Lagaan Film Facts: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। साल 2001 में उनकी फिल्म ‘लगान’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है। साथ ही इसका निर्माण आमिर खान ने किया है। लगान फिल्म में ग्रेसी सिंह और ब्रिटिश एक्ट्रेस राचेल शेली, पॉल ब्लैकथॉर्न जैसे कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म काफी सक्सेसफुल रही थी। दर्शकों ने इसे इतना पसंद किया कि 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 65 करोड़ की कमाई की थी।

naidunia_image

लोगों को खूब पसंद आई लगान की कहानी

बता दें कि लगान फिल्म की कहानी भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के आखिरी विक्टोरियन काल पर आधारित थी। फिल्म में 1893 में लगाए गए लगान को दिखाया गया था। उस समय अंग्रेज भारत के हर एक छोटे-बड़े गांव से लगान वसूला करते थे। इसी तरह मध्य भारत के एक गांव से भी वे लगान वसूलते थे।

naidunia_image

उस समय उन गांव वालों के लिए कर बढ़ता ही जा रहा है और वे कई सालों से सूखे से जूझ रहे थे। ऐसे में एक ब्रिटिश भारतीय सेना अधिकारी द्वारा बकाया करों का भुगतान करने से बचने के लिए उन्हें क्रिकेट के खेल में चुनौती देता है।

naidunia_image

बड़ी संख्या में नजर आए ब्रिटिश सितारे

इसमें गांव वाले जीत जाते हैं और लगान देने से बच जाते हैं। इस फिल्म के बारे में कई दिलचस्प किस्से हैं। आज हम आपको लगान फिल्म से जुड़ा एक बेहद ही इंटरेस्टिंग फैक्ट बताने जा रहे हैं। लगान फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी है। आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।

naidunia_image

आमिर खान की इस फिल्म में कई कलाकार नजर आए थे। इनमें बाॅलीवुड के साथ-साथ हाॅलीवुड के भी कई नामी सितारे नजर आए थे। लेकिन लगान फिल्म बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म रही है, जिसमें हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक के सबसे ज्यादा ब्रिटिश एक्टर्स को कास्ट किया गया था।

naidunia_image

हालांकि, बॉलीवुड में पहले भी ऐसी कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें ब्रिटिश स्टार्स को कास्ट किया गया है, लेकिन लगान ही एक ऐसी फिल्म रही है, जिसमें बड़ी संख्या में ब्रिटिश सितारे नजर आए थे।

  • ABOUT THE AUTHOR
    22 9 2023 124456184 ekta sharma

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni



Source link