![रूस-यूक्रेन युद्ध को शख्स ने बताया ईसा मसीह के धरती पर लौटने का संकेत! किया चौंकाने वाला दावा 1 jesus christ to return on earth](https://images.hindi.news18.com/ibnkhabar/uploads/2022/03/jesus-christ-to-return-on-earth-164664511816x9.jpg)
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग (Russia Ukraine War) ने भयानक रूप लिया है. पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे एक देश ने दूसरे को तबाह किया और दूसरे से डटकर सामना किया. दोनों देशों के युद्ध के बीच पूरी दुनिया में डर का माहौल है. लोगों को इस बात का डर है कि कहीं ये युद्ध, विश्व युद्ध का रूप ना ले ले. एक ओर युद्ध से खौफ है तो दूसरी ओर एक शख्स इसे एक खास संकेत (War sign of Jesus Christ’s return) बता रहा है. उसका कहना है कि ये ईसा मसीह के आने का संकेत है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार कैलिफोर्निया के हार्वेस्ट क्रिश्चियन फेलोशिप (Harvest Christian Fellowship, California) के पादरी ग्रेग लौरी (Pastor Greg Laurie) ने हाल ही में चौंकाने वाला दावा किया है. ग्रेग ने कहा है कि बाइबल के अनुसार युद्ध और प्लेग जैसी विपत्तियों के बीच ही ईसा मसीह धरती (Jesus Christ return on earth) पर लौटेंगे. उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन-रूस का युद्ध और कोरोना महामारी बाइबल के कथन को सच साबित करती है और ये इस बात का सबूत है कि ईसा मसीह धरती पर लौटेंगे.
![रूस-यूक्रेन युद्ध को शख्स ने बताया ईसा मसीह के धरती पर लौटने का संकेत! किया चौंकाने वाला दावा 2 jesus christ to return on earth 1](https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2022/03/jesus-christ-to-return-on-earth-1.jpg)
ग्रेग लौरी ने हाल ही में चौंकाने वाला दावा किया है. (Greg Laurie / Facebook)
रूस-यूक्रेन युद्ध को बताया ईसा मसीह के आने का संकेत
रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में ग्रेग कहते हैं कि रूस-यूक्रेन युद्ध भविष्यसूचक महत्व रखता है. ये दर्शाता है कि ईसा मसीह अब कभी भी आ सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि बाइबल हमें हर वक्त संकेत देती है. उन्होंने बताया कि ईसा मसीह ने कहा था कि आगे चलकर युद्ध होंगे और युद्ध की अफवाहें फैलेंगी. उन्होंने कहा था कि ऐसा युद्ध जैसा हमने कभी देखा नहीं होगा. ग्रेग ने कहा कि कोरोनावायरस अगर प्लेग नहीं है तो और क्या है, ये एक वैश्विक प्लेग है.
ग्रेग ने कहा कि वर्ल्ड लीडर अपने असली रंग दिखाएगा
ग्रेग ने दावा किया की एंटी क्राइस्ट व्यक्ति विश्व लीडर बनेगा और वो अपने असली रंग दिखाएगा. उन्होंने बताया कि बाइबल ने इस बात की चेतावनी दी कि एक ऐसा विश्व लीडर आएगा जो सबको डॉमिनेट करेगा, चालाकी करेगा और फिर अपने असली रंग दिखाना शुरू कर देगा. उसी को एंटीक्राइस्ट कहा जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकारें जिस तरह से देश के नागरिकों पर पाबंदी लगा रही हैं, ये इसी बात का संकेत है. उन्होंने बताया कि बाइगल के मैथ्यू 42 भाग में ये बातें लिखी हुई हैं.
यूपी विधानसभा चुनाव 2022, ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट सबसे पहले News18 India पर। आज की ताजा खबरें, विश्लेषण, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की खबरें पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी पर |
Tags: Ajab Gajab news, Russia ukraine war, Weird news