बिहार के जिस लड़के को सोनू सूद ने दिया ऑफर, भोजपुरी गाने से भी मचा चुका है धमाल, देखें वीडियो

sonu sood amarjeet jaikar 1677236646


ऐप पर पढ़ें

सोशल मीडिया किसी को भी रातोंरात स्टार बना सकता है। पिछले दिनों ट्विटर पर बिहार के एक लड़के की गायिकी छाई रही। समस्तीपुर के रहने वाले अमरजीत जयकर (Amarjeet Jaikar) ने अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि हर कोई उनका कायल हो गया। अमरजीत एक साधारण से परिवार से आते हैं। वह अपने घर पर ही एक फोन के जरिए वीडियो बनाते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। बीते दिन उनका गाया गाना ‘दिल दे दिया है‘ वायरल हो गया जिसे 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया। उनका यह गाना सोनू सूद तक भी पहुंचा तो एक्टर ने उन्हें मुंबई बुला लिया। अमरजीत इससे पहले अपना भोजपुरी गाना भी रिलीज कर चुके हैं जिसे काफी पसंद किया गया था।

दो साल से कर रहे मेहनत

अमरजीत पिछले दो सालों से सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रहे हैं। आखिरकार अब उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें मुंबई जाने का मौका मिल रहा है। उनका भोजपुरी गाना ‘काहे कईलू जिनिगिया बेकार‘ 2 दिसंबर 2020 को आया था। इसे रूपाली फिल्म भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इसके साथ अमरजीत ने भी इसे अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया। 

 

कई भोजपुरी गाना गा चुके

भोजपुरी में अमजीत ने मशहूर सिंगर शिल्पी राव के साथ गाना गा चुके हैं। वह अपने सोशल मीडिया पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गानों को भी गुनगुनाते दिखे हैं। अमरजीत का सपना है कि वह मुंबई जाकर नाम कमाए। 

सोनू सूद की फिल्म में गाएंगे गाना

इससे पहले अमरजीत ने ट्विटर पर लिखा, ‘सोनू सूद सर से आज बात हुई। सर की अभी आने वाली फतेह में मुझे गाने का मौका दिया। 27 और 28 को मैं मुंबई में रहूंगा आप सबका प्यार रहे।‘ जिस पर सोनू सूद ने रिएक्ट किया, ‘आपकी हमेशा फतेह ही होगी मेरे भाई।‘ इससे पहले सोनू निगम, नीतू चंद्रा ने भी अमरजीत का सपोर्ट किया था।

11 1677238740



Source link