![Tata इस महीने लॉन्च करेगी अपनी नई Electric Car, जल्दी पढ़े कार और लॉन्च डेट की पूरी जानकारी - Times Bull 1 WhatsApp Image 2022 04 26 at 3.08.53 PM](https://www.timesbull.com/wp-content/uploads/2022/04/WhatsApp-Image-2022-04-26-at-3.08.53-PM.jpeg)
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स (Tata Motots) बाजार में नई कार इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) लॉन्च करने का प्लान कर रही है। कंपनी ने अपने इस प्लान की घोषणा बहुत ही पहले कर दी थी। अब कंपनी ने 29 अप्रैल को एक ग्लोबल अनवील प्रोग्राम के लिए मीडिया इनवाइट भेजे है। इस दिन कंपनी अपनी कोई नई कार लॉन्च कर सकती है।
टाटा मोटर्स ने अभी तक इस इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन ऑटो एक्सपर्ट का मानना है की कंपनी अपनी अल्ट्रोज़ ईवी (Altroz EV) या लंबी रेंज वाली नेक्सॉन ईवी (Nexon EV) के मॉडल को अनवील कर सकती है।
यह भी पढ़े:-Hyundai Venue Facelift की टेस्टिंग शुरू, जाने इस कॉम्पैक्ट SUV के फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स
Tata Altroz EV को 2019 जिनेवा मोटर शो (Geneva Auto Show) में अपने कांसेप्ट अवतार में पेश किया गया था। इसी के साथ इस इलेक्ट्रिक कार को भारत में हुए ऑटो एक्सपो (Auto Expo) 2020 में भी शोकेस किया गया था। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में बहुत कम डिटेल्स सभी को पता है।
हालांकि इसे और Nexon EV को एक साथ लॉन्च करने की संभावना है। Tata Nexon EV में कंपनी अभी 30.2kWh का लिथियम-आयन बैटरी देती है। यह मोटर 129 hp का पॉवर और 245 nm का टॉर्क जेनरेट करता है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 312 किमी का रेंज देता है।
इसके लंबी दूरी वाली Nexon EV में 40 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा। जो पूरी तरह से चार्ज होने पर 400 किमी से ज्यादा की रेंज देगी। टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अगले 5 साल में 10 इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह कारें अलग अलग सेगमेंट की होने वाली है।