T20 World Cup 2022 : शाहिद अफरीदी का बहुत बड़ा खुलासा, जानकर आप भी कहेंगे OMG

shaheen and shahid afridi 1663307005


Shahid Afridi and Shaheen Afridi - India TV Hindi News
Image Source : INDIA TV
Shahid Afridi and Shaheen Afridi

Highlights

  • टी20 विश्व कप 2022 के लिए किया गया है पाकिस्तानी टीम का ऐलान
  • इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा
  • शाहीन शाह अफरीदी को लेकर शाहिद अफरीदी ने किया बड़ा खुलासा

T20 World Cup 2022 Shahid Afridi on PCB : टी20 विश्व कप 2022 के लिए अब तक काफी टीमों का ऐलान किया जा चुका है। आईसीसी की ओर से पहले ही 15 सितंबर की तारीख आखिरी घोषित की जा चुकी थी। हालांकि कुछ टीमों ने अभी अपने स्क्वायड की घोषणा नहीं की है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने भी 15 सितंबर को देर शाम टीम का ऐलान किया। टीम की कमान फिर से बाबर आजम के ही हाथ में रहेगी। हालांकि कुछ बदलाव जरूर किए गए हैं। इस बीच टीम के ऐलान के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक बड़ा बयान दे दिया है। शाहिद अफरीदी ने जो कुछ भी कहा है, उसे जानकार आप भी पीसीबी की हालात के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं।

शाहीन शाह अफरीदी की टी20 विश्व कप 2022 के लिए टीम में वापसी

दरअसल पीसीबी ने जिस टीम का ऐलान किया है, उसमें तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी भी शामिल किए गए हैं। हालांकि शाहीन अफरीदी इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरीज के लिए टीम में नहीं हैं, लेकिन टी20 विश्व कप 2022 की टीम में उन्हें लिया गया है। इसी टीम सेलेक्शन को लेकर पाकिस्तान के टीवी चैनल समा टीवी ने एक प्रोग्राम रखा, जिसमें शाहिद अफरीदी को भी बुलाया गया था। इसमें शाहिद अफरीदी ने सेलेक्शन के बारे में तो बात की ही, साथ ही कहा कि कभी कभार चीजें मुश्किल हो जाती हैं। अब मैं शाहीन की ही बात करूं तो कोई भी हो शाहीन की जगह, चाहे शाहीन हो या कोई और लड़का। अब वो लड़का खुद इंग्लैंड गया है। अपने टिकट पर गया है। अपने पैसों पर रुका है वहां पे, डॉक्टर के साथ उसने कॉन्टेक्ट किया। यहां से मैंने डॉक्टर को अरेंज किया, उसने वहां से डॉक्टर को कॉन्टेक्ट किया। वो खुद ही सारा कुछ कर रहा है। इसमें पीसीबी कुछ नहीं कर रही है। ये वो चीजें हैं जो, कोई इंजर्ड हो जाए तो। इसके बाद जो टीवी चैनल पर एंकर भी थे, वो भी हैरान रह गए। 

श्रीलंका सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे शाहीन शाह अफरीदी 
शाहीन अफरीदी कोई आज चोटिल नहीं हुए हैं। वे उसी वक्त चोटिल हो गए थे, जब पाकिस्तनी टीम श्रीलंका दौरे पर थी, उस सीरीज के पहले मैच में शाहीन खेले थे और उसके बाद दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर हो गए। इसके बाद भी पीसीबी ने उन्हें नीदरलैंड जाने वाली टीम में भी शामिल कर लिया। लेकिन वे एक भी मैच नहीं खेल पाए। बाद में पता चला कि कप्तान बाबर आजम चाहते हैं कि वे टीम के साथ रहें, ताकि उनके रिहैब के बारे में सारी जानकारी मिलती रहे। इतना ही नहीं चोटिल होने के बाद भी शाहीन शाह अफरीदी को एशिया कप 2022 की टीम में शामिल कर लिया गया। लेकिन जब एशिया कप शुरू होने ही वाला था कि तभी ऐलान किया गया कि वे अब इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे और उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान किया गया। हद तो तब हो गई, जब टीम के साथ वे दुबई भी पहुंच गए। जब  टीम दुबई पहुंची तो फोटो और वीडियो में उनकी तस्वीर देखकर लोग चौंक गए। एशिया कप में जब भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को मैच खेला गया तो भी वे टीम के साथ ही थे और मैच भी देखते हुए नजर आए थे। इसके बाद वे लंदन गए और अपनी चोट का इलाज करा रहे हैं। इस बीच शाहिद अफरीदी के बयान के बाद पीसीबी की ओर से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें कहा गया है कि फखर जमा घुटने की चोट के रिहैब के लिए लंदन गए हुए हैं। वहीं शाहीन अफरीदी के बारे में कहा गया है कि शाहीन ने शानदार रिकवरी की है और पीसीबी अपने खिलाड़ियों के मेडिकल और रिहैब के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। 

Shaheen Shah Afridi

Image Source : PTI

Shaheen Shah Afridi

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तानी टीम 
बाबर आजम,  शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर। 

रिजर्व: फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी। 

 

Latest Cricket News





Source link