अथिया की तस्वीरें लेने आए फोटोग्राफर्स से सुनील शेट्टी ने किया एक वादा, लोग कर रहे तारीफ

suniel shetty promises paps to give photos of athiya shetty 1674460022


ऐप पर पढ़ें

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल की वेडिंग सेरिमनीज की तस्वीरों का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कुछ वीडियोज और डिटेल लीक होकर सामने भी आ रहे हैं। सुनील शेट्टी का एक वीडियो रविवार से वायरल है। इसमें लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल शादी उनके खंडाला वाले गेस्ट हाउस में हैं। उसके बाहर इकट्ठे फोटोग्राफर्स को देख सुनील शेट्टी उनसे हाथ जोड़कर मिले, शादी के लिए बुलाया और एक वादा भी किया। 

पैप्स को कहा शुक्रिया

अथिया की शादी से जुड़े कई वीडियोज के बीच सुनील शेट्टी का एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें वह गाड़ी से निकलकर पैप्स से बात करते हैं। बोलते हैं, कल आ रहे हैं ना आप लोग, कल उनको बच्चों को लेके आऊंगा? फिर हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा करते हैं और कहते हैं, आप लोग जिस तरीके से प्यार दिखाए उसके लिए थैंक यू सो मच। इसके बाद वह अपनी टीम को बोलते हैं कि पैप्स का ध्यान रखें।

केएल राहुल-अथिया की शादी: केले के पत्ते पर खाना, बेशरम रंग पर डांस… जानें और क्या होगा खास

लोगों ने की तारीफ

सुनील शेट्टी मराठी में पपराजी को बताते हैं कि आज तो कोई फोटो के लिए नहीं आएगा। शादी के बाद वह माना, अथिया, राहुल, बाबा सभी फोटो के लिए आएंगे। पपराजी विरल भैयानी के इंस्टा पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोग सुनील शेट्टी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, सुनील सर बहुत विनम्र हैं। हमेशा बहुत विनम्र रहते हैं, इसके सात इतने स्टाइलिश हैं। एक और ने लिखा है, इतने बढ़िया ऐक्टर और शानदार इंसान। 

अगर केएल राहुल-अथिया की शादी में क्रिकेटर्स संभालते जिम्मा…देखें मीमबाजों ने कैसे लिए मजे



Source link