![Suniel Shetty जल्द बनाएंगे KL Rahul को अपना दामाद, बेटी Athiya Shetty के पीले करेंगे हाथ - Times Bull 1 Suneil Shetty scaled](https://www.timesbull.com/wp-content/uploads/2022/04/Suneil-Shetty-scaled.jpg)
मुंबई : बॉलीवुड में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। जहां दिसंबर में विक्की कौशल ने कटरीना कैफ को अपनी मिसेज बनाया। वहीं इसी महीने की 14 तारीख को कपूर खानदान में आलिया भट्ट बहू बनकर आईं। वहीं ,ये शादी का सीजन अभी खत्म नहीं हुआ है क्योंकि जल्द ही बी -टाउन के एक और परिवार में शादी की शहनाईयां बजने वाली हैं।
ये फैमिली कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की शेट्टी फैमिली है। अन्ना यानि कि सुपरस्टार एक्टर सुनील शेट्टी के घर में जल्द ही शादी के ढोल बजने वाले हैं। जी हां, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वो भी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल के साथ। लेटेस्ट खबरों के मुताबिक, सुनील शेट्टी जल्द ही अपनी बेटी के हाथ पीले कर उनका कन्यादान करेंगे।
दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंबे समय से एक -दूसरे को डेट कर रहे अथिया और केएल राहुल इस साल सर्दियों में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह कपल दक्षिण भारतीय रीति रिवाजों से शादी कर सकता है। बता दें कि सुनील शेट्टी एक मंग्लोरियन तुलू परिवार में जन्मे हैं ,वहीं, केएल राहुल का ताल्लुक भी मैंगलोर से है। ऐसे में केएल राहुल और अथिया शेट्टी की साउथ इंडियन वेडिंग होने के पूरे -पूरे चांसेस हैं।
कहा जा रहा है कि अभी से इनकी वेडिंग प्लानिंग परिवार वालों ने शुरू भी कर दी है। अथिया और राहुल तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों तो एक-दूसरे से प्यार करते ही हैं वहीं दोनों के पेरेंट्स भी इनके साथ अच्छा बॉण्ड शेयर करते हैं। ऐसे में सब कुछ ठीक रहा तो के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी 2022 खत्म होने से पहले तक शादी कर पति-पत्नी बन जाएंगे। हालांकि, सुनील और राहुल ने अभी तक इसको ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है।
बता दें कि , हाल ही में अथिया के बॉयफ्रेंड केएल राहुल ने अपना 30 वां जन्मदिन मनाया था। भले ही वो इस समय IPL में बिजी हैं लेकिन अथिया उन्हें जन्मदिन की विशेज देना नहीं भूली थीं। अथिया ने राहुल के बर्थडे पर बेहद प्यारी पोस्ट शेयर की थी। वहीं अथिया के पापा और राहुल के होने वाले ससुर सुनील शेट्टी ने भी अपने होने वाले दामाद को बर्थडे विश किया था। अथिया के भाई अहान और पिता सुनील शेट्टी से केएल राहुल की अच्छी बॉन्डिंग हैं। सुनील शेट्टी पहले ही K L राहुल को दामाद मान चुके है। अपनी बेटी की पसंद पर सुनील शेट्टी को नाज है और वो उन्हें अपने बेटे की तरह मानने लगे हैं।