Sonakshi Sinha ने शेयर कीं सगाई की तस्वीरें? तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल!

sonakshi sinha wedding news update 1652078204


बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ताजा तस्वीर शेयर की है जिसमें वह किसी का हाथ थामे नजर आ रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने एक खूबसूरत रिंग पहनी हुई है और इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है। मेरा सबसे बड़ा सपना सच होने जा रहा है… और मैं इसे आपके साथ शेयर करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।’

हाथ में दिखी सगाई की अंगूठी!

सोनाक्षी सिन्हा ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘यकीन नहीं हो रहा है कि ये इतना आसान था।’ सोनाक्षी सिन्हा की इस पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद वह शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी उंगली में अंगूठी देखकर लग रहा है उन्होंने सगाई कर ली है। ढेरों सेलेब्रिटीज ने उनकी इस पोस्ट पर कमेंट किया है।

संबंधित खबरें

सेलेब्स दे रहे हैं शुभकामनाएं!

अनन्या बिरला ने सोनाक्षी सिन्हा की सगाई वाली इस पोस्ट पर लिखा, ‘वोहो..’। फरहान अख्तर की पत्नी शिबानी दांडेकर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘शुभकामनाएं सोनाक्षी लव यू सो मच।’ लाखों फैंस ने उनकी इस पोस्ट को लाइक किया है और कमेंट सेक्शन में लोग भी उन्हें विश कर रहे हैं। हालांकि दिलचस्प बात ये है कि सोनाक्षी सिन्हा ने लड़के का चेहरा रिवील नहीं किया है।

See Photos on Instagram

लोग बोले- पति सलमान हैं क्या?

विरल भयानी ने भी सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- सगाई कर ली? कमेंट सेक्शन में ढेरों फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा- किसके साथ? सलमान खान क्या! एक अन्य यूजर ने लिखा- अब ये मत बोलना कि सलमान खान के साथ। एक शख्स ने लिखा- मुझे पता नहीं क्यों ये एक पब्लिसिटी स्टंट लग रहा है। बता दें कि फिल्म दबंग के वक्त से ही सलमान खान के साथ सोनाक्षी का नाम जोड़ा जाता रहा है।

देखिए सोनाक्षी की तस्वीरें





Source link