Show Me The Thumka: ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के गाने पर शक्ति का डांस, श्रद्धा कपूर से कहा- ‘ठुमका मारा जाता है’

shakti kapoor dance with shraddha kapoor on show me the thumka from tu jhoothi main makkaar is cute 1677052116


ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha kapoor) और अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkaar) रिलीज के करीब है। फिल्म के गानों को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है और अब इसका लेटेस्ट सॉन्ग ‘शो मी द ठुमका’ (Show Me The Thumka) भी हिट हो गया है। ऐसे में अब इस गाने पर श्रद्धा कपूर के पिता व दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर (Shakti kapoor) ने डांस किया है। श्रद्धा ने इसका वीडियो शेयर किया है, वहीं बातचीत के बाद दोनों क्यूट अंदाज में मस्ती भी करते दिख रहे हैं। फैन्स को ये वीडियो पसंद आ रहा है।

कैसा है शक्ति कपूर और श्रद्धा कपूर का वीडियो

शक्ति कपूर और श्रद्धा कपूर का ये वीडियो न सिर्फ काफी क्यूट है, बल्कि मजेदार भी हैं। वीडियो में दिख रहा है कि श्रद्धा सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं, जबकि पिता शक्ति कपूर पीछे खड़े होकर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के लेटेस्ट सॉन्ग’शो मी द ठुमका’ गाने पर डांस कर रहे हैं। कुछ सेकेंड्स के बाद श्रद्धा कहती हैं- ‘बापू ठुमका लगा रहे हो?’ इस पर शक्ति कहते हैं- ‘बच्च ठुमका मारा जाता है।’ इसके बाद दोनों जोर जोर से  बार बार’मारो ठुमका’चिल्लाते हैं।

 

इंस्टा स्टोरी पर शेयर करेंगी श्रद्धा

वीडियो में एक ओर जहां मुस्कुराती हुईं श्रद्धा कपूर काफी क्यूट दिख रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर शक्ति कपूर का स्वैग भी देखते ही बन रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन में श्रद्धा कपूर ने बताया है कि चुनिंदा बेस्ट रील्स को वो अपनी स्टोरी पर शेयर करेंगी। इस वीडियो पर कुछ ही देर में हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। वहीं कई टाइगर श्रॉफ, कृष्णा श्रॉफ सहित सेलेब्स ने भी इस पर कमेंट किया है।  

8 मार्च को रिलीज होगी फिल्म..

गौरतलब है कि ‘तू झूठी मैं मक्कार’में पहली बार रणबीर और श्रद्धा साथ में नजर आ रहे हैं और उनकी कैमिस्ट्री कमाल दिख रही हैं। किस सीन से लेकर श्रद्धा के बिकिनी अवतार के अलावा भी फिल्म का फुल एंटरटेनिंग होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि फिल्म 8 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर-श्रद्धा के अलावा अनुभव सिंह बस्सी भी नजर आएंगे।

 



Source link