![Shiv Thakare ने बांद्रा में होस्ट की पार्टी, Mandali समेत शामिल हुए टीवी के कई नामी सितारें, देखें वीडियो 1 shiv thakare large 1710 80](https://images.prabhasakshi.com/2023/3/shiv-thakare_large_1710_80.webp)
शिव ठाकरे की पार्टी से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनमें टीवी सितारें जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। एक तरह जहाँ अब्दु रोज़िक अपने जिगरी यार शिव के साथ डांस करते दिख रहे हैं। वहीं सुंबुल तौकीर खान भी अपने डांस मूव से डीजे पर जलवे बिखेरती नजर आईं।
‘बिग बॉस 16’ के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट शिव ठाकरे ने शनिवार रात को टीवी इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी का आयोजन बांद्रा के अंग्रेजी ढाबा में किया गया था। शिव की इस पार्टी में बिग बॉस से अब्दु रोजिक, सुंबुल तौकीर खान, साजिद खान और सौंदर्या शर्मा ने शिरकत की। इनके अलावा मुनव्वर फारूकी, अंजलि अरोड़ा और शिल्पा शिंदे जैसी टीवी की मशहूर हस्तियों ने भी पार्टी में शामिल हुईं। हालाँकि, शिव की पार्टी से निमृत कौर अहलूवालिया और एमसी स्टेन गायब थे।
टीवी सितारों के साथ जमकर नाचे शिव ठाकरे
शिव ठाकरे की पार्टी से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनमें टीवी सितारें जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। एक तरह जहाँ अब्दु रोज़िक अपने जिगरी यार शिव के साथ डांस करते दिख रहे हैं। वहीं सुंबुल तौकीर खान भी अपने डांस मूव से डीजे पर जलवे बिखेरती नजर आईं। इसके अलावा अंजलि अरोड़ा ने भी महफ़िल लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अभिनेत्री ने शिव ठाकरे और सौंदर्या शर्मा के साथ अपनी कमर मटकाती दिखीं। शिव की पार्टी की कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गयी है, जो जमकर वायरल भी हो रही हैं।
To the people (inc me) who are getting sad from there yesterday’s goodbye! Just remember jabtak hum bichdenge nahi tabtak vapis milenge kaise!! Hum bichadte hai milne k liye..
Ps. Happy raho and dance Karo!! 🤌😂❤️#Shibdu #Abdurozik #Shivthakare pic.twitter.com/bGqQloqWyV— Srishti (@SrishtiS28) March 19, 2023
FIRE FIRE SHIV KA DANCE ❤️🔥❤️🔥#ShivThakare.#ShivKiSena pic.twitter.com/e9qvfqlOZN
— bhendi.log (@Chillhouse195) March 19, 2023
शिव ठाकरे हासिल की नयी उपलब्धि
बिग बॉस 16 के बाद से शिव ठाकरे की लोकप्रियता हर बढ़ते दिन के साथ बढ़ती जा रही है। शनिवार रात ‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2023’ में शिव को ‘बिग बॉस 16 के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट’ का अवॉर्ड मिला। बता दें, इस अवॉर्ड को जीतने के बाद ही शिव ने पार्टी होस्ट की थी। इसके अलावा बाद करें तो शिव ने हाल ही में नयी गाड़ी खरीदी है।