Share market crash: सेंसेक्स ने 1100 अंक का गोता लगाया, मारुति और एक्सिस बैंक में भारी गिरावट

pic


मुंबई: रूस और यूक्रेन के बीच तनाव (Russia-Ukraine war) बढ़ने और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 1100 अंक से अधिक टूट गया। सुबह 10.40 बजे 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1104.42 अंक यानी दो फीसदी गिरावट के साथ 53,998.26 अंक पर आ गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 291 अंक यानी 1.77 फीसदी की गिरावट के साथ 16,206.25 पर आ गया।

सेंसेक्स में शुरुआती कारेाबार में एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी इंडिया, एक्सिस बैंक, विप्रो, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर भी लाल निशान में थे जिनमें 4.51 फीसदी तक की गिरावट आई। निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा तीन फीसदी गिरावट आई है। निफ्टी रियलिटी में 2.5 फीसदी गिरावट आई है। निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल्स, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी में भी गिरावट आई है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सेज भी लाल निशान पर हैं। उनमें 1.5 फीसदी गिरावट आई है।

पिछले सत्र का हाल
पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 366.22 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,102.68 पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 107.90 अंक या 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,498.05 पर बंद हुआ। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट वायदा 1.53 फीसदी बढ़कर 112.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 6,644.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सभी सेक्टोरल इंडेक्स में भारी गिरावट आई है।



Source link