ग्लैमर वर्ल्ड में आते ही बदल गई शनाया कपूर की सूरत, सुहाना का पुराना फोटो देखा?

shanaya kapoor transformation 1666940783


कपूर फैमिली की छोटी बेटी शनाया की फिल्म पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ लेकिन वह किसी सिलेब से कम नहीं। उनकी बेस्ट फ्रेंड अनन्या कई फिल्में कर चुकी हैं। सुहाना भी द आर्चीज साइन कर चुकी हैं। इस बीच शनाया ने ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी धाक जमाने की जबरदस्त तैयारी कर ली है। शनाया के इंस्टाग्राम पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें आग लगा रही हैं। इस बीच उनके कुछ पुराने फोटोज भी सामने आए हैं। जिन्हें देखकर आपको लगेगा कि उन्होंने कितनी जबरदस्त ग्रूमिंग की है।

कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट पर ट्रोलिंग

शनाया संजय और महीप कपूर की बेटी हैं। उनकी बहन खुशी, भाई अर्जुन पहले से ही इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। शनाया को करण जौहर धर्मा प्रोडक्शन के लिए साइन कर चुके हैं। उनके डेब्यू का लोगों का इंतजार है। इस बीच वह अपने फोटोशूट्स से लोगों को दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं। कुछ वक्त पहले शनाया को उनके बदले लुक पर ट्रोल किया गया था। उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स थे कि शनाया ने कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट करवाए हैं। अब उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हैं जिन्हें देखकर समझ आ रहा है कि शनाया का लुक वाकई काफी बदल गया है। उनके लिप्स और नाक में काफी बदलाव दिख रहा है।

shanaya look change 1666941088 suhana ananya shanaya 1666941169

सुहाना में भी जबरदस्त ग्रूमिंग

सिर्फ शनाया ही नहीं उनकी बेस्ट फ्रेंड्स सुहाना का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर भी लोग काफी हैरान हैं। बीते दिनों सुहाना साड़ी पहनकर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंची थीं। पैप्स के इंस्टा पर वायरल फोटोज पर कई लोगों ने कमेंट किए कि उन्हें वह दीपिका पादुकोण जैसी दिख रही हैं। सुहाना की तारीफ उनके डैड शाहरुख खान ने भी की थी और पूछा था कि साड़ी किसने पहनाई। सुहाना ने इसका जवाब दिया था, गौरी खान। ये भी पढ़ें: साड़ी में सुहाना ने मनीष मल्होत्रा की पार्टी में कुछ यूं ली एंट्री, लोगों ने समझ लिया दीपिका

suhana khan 1666941305



Source link