Siddhant Kapoor का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर पर शक्ति कपूर ने दिया ये जवाब

siddhant kapoor 1655097043


बेटे सिद्धांत कपूर (Siddhant Kapoor) को ड्रग केस में हिरासत में लिए जाने के बाद उनके पिता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor)  का रिऐक्शन आया है। उनका कहना है कि वह मुंबई में हैं उन्हें न्यूज चैनल्स से पता चला। सिद्धांत को बेंगलुरु की एक रेव पार्टी से डिटेन किया गया है। आरोप है कि संडे को हुई इस पार्टी में श्रद्धा कपूर के भाई ने ड्रग्स ली थी। खबरें ये भी हैं कि सिद्धांत को मिलाकर छह लोगों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। बता दें कि सुशांत  सिंह राजपूत के निधन के बाद शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा का नाम भी ड्रग केस में आ चुका है। वह सुशांत की अच्छी दोस्त थीं। उनसे नारकोटिक्स ब्यूरो ने  पूछताछ की थी। 


शक्ति कपूर ने दिया ये जवाब


हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शक्ति कपूर से जब उनके बेटे के ड्रग केस के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था, मैं मुंबई में हूं, मुझे न्यूज चैनल्स से पता चला। पता नहीं क्या हो रहा है। साथ ही यह भी कहा कि सिद्धांत को सिर्फ हिरासत में लिया गया है, गिरफ्तारी नहीं हुई है।। ये भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर पर ड्रग्स लेने का आरोप, पार्टी में रेड के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया


सिद्धांत के इंस्टा पर दिखा खूबसूरत नजारा

 

सिद्धांत ने संडे को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें विंडो से बाहर का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। उनके फॉलोअर्स को लग रहा है कि यह उनके गोवा वाले घर की तस्वीरें हैं। बता दें कि शक्ति कपूर का एक घर गोवा में भी है। सिद्धांत ने इसमें कैप्शन में लिखा है, लाइफ वहीं है जहां घर है। हालांकि पार्टी बेंगलुरु में थी। यह भी माना जा रहा है कि सिद्धांत ने गोवा वाले घर का पुराना मोंटाज शेयर किया। बेंगलुरु रेव पार्टी में रेड की घटना रविवार देर रात की है। बेंगलुरु पुलिस ने एमजी रोड स्थित होटल पर छापेमारी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां सिद्धांत सहित 6 लोगों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है। हिरासत के बाद पुलिस को यह कन्फर्म नहीं हो पाया था कि इन लोगों ने होटल में ड्रग्स ली थी या पार्टी में। 

संबंधित खबरें



Source link