मुंबई की सड़कों पर निकलीं अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस को देखते ही फैंस ने देखें क्या किया

anushka sharma 1671550373


ऐप पर पढ़ें

अनुष्का शर्मा आज काफी समय बाद स्पॉट की गईं। इस दौरान वह कूल लुक में नजर आईं। इसके साथ ही वह फैंस और मीडिया से भी खुलकर मिलीं। दरअसल, वह अपने एक विज्ञापन के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान वह पूरे व्हाइट लुक में नजर आईं। उन्होंने हाई वेस्ट ट्राउजर पहनी है, व्हाइट ब्रा के साथ। इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर की जैकेट पहनी है। इसके बाद वह स्पेशयली फैंस से इंटरैक्ट करने के लिए बाहर एक गाड़ी में खड़ी हुईं और सभी से मिलीं। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया के लिए खूब पोज भी दिए। फैंस को अनुष्का का ये अंदाज काफी पसंद आया। बता दें कि काफी समय बाद अनुष्का को ऐसे देखा है। अब तक वह पब्लिक प्लेस में ज्यादा नजर नहीं आई हैं। फैंस वीडियो के कमेंट सेक्शन पर भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

वैसे बता दें कि अनुष्का आज एक विज्ञापन के प्रमोशन के लिए पहुंचीं जिसको लेकर बीते दिन उन्होंने ऐसा पोस्ट किया कि सभी को लगा कि कोई दिक्कत है। दरअसल, अनुष्का ने एक ब्रांड को अपनी फोटो शेयर करने पर लताड़ लगाई। अनुष्का के अलावा विराट ने भी ऐसा किया और फिर उस ब्रांड ने सोशल मीडिया पर अनुष्का को कहा कि आप हमारे साथ कॉन्ट्रैक्ट करेंगी? फिर अनुष्का ने वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने दिखाया कि वह ब्रांड के विज्ञापन के लिए प्रमोशन कर रही हैं।

 

अनुष्का की फिल्म

बता दें कि अनुष्का बतौर एक्ट्रेस काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह लास्ट फिल्म जीरो में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। इसके बाद अनुष्का ने कोई फिल्म साइन नहीं की। हालांकि बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने कई फिल्में बनाईं जिन्हें ओटीटी में खूब पसंद किया गया। लेकिन अब उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस भी छोड़ दिया है। उसे अब सिर्फ उनके भाई हैंडल कर रहे हैं।

चकदा एक्सप्रेस

अनुष्का अब फिल्म चकदा एक्सप्रेस के जरिए फिल्मों में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में वह महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग अनुष्का ने पूरी कर ली है और अब फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। बता दें कि इस फिल्म से एक्ट्रेस की एक झलक दिखाई गई थी जिसमें वह हूबहू झूलन गोस्वामी जैसी नजर आ रही थीं। फिल्म नेटफ्लिक्स में रिलीज होगी। हालांकि कब यह फिल्म रिलीज होगी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं आई है।

 



Source link