Salman Khan Sangeeta Bijlani: सलमान को याद आया अपना पुराना प्यार जन्मदिन के मौके पर एक्स गर्लफ्रेंड को किया किस

27 12 2022 salman khan sangeeta bijlani og


Publish Date: | Tue, 27 Dec 2022 01:56 PM (IST)

Salman Khan: बाॅलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज 57 साल के हो चुके हैं। बीती रात उन्होंने बांद्रा में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उन्होंने एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। इस सेलिब्रेशन में शाहरुख खान सहित बाॅलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे थे। इस पार्टी के वीडियोज सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहे हैं। इनमें सलमान के शाहरुख को गले लगाने का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को किस करते नजर आ रहे हैं। सलमान के इस वीडियो पर अब लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

सलमान ने किया अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को किस

बता दें कि सलमान के बर्थडे पर उनके कई करीबी दोस्त उन्हें बधाई देने पहुंचे थे। इस बार बर्थडे सेलिब्रेशन उनके पनवेल हाउस में होकर उनके बांद्रा वाले घर पर था। उनकी बहनें अर्पिता, अलवीरा, भाई सोहेल खान, अरबाज खान, सोनाक्षी सिन्हा, तब्बू, रितेश-जेनेलिया, यूलीया, संगीता बिजलानी सहित कई सेलेब्स पहुंचे थे। सलमान की इस पार्टी में शाहरुख काफी देर से पहुंचे। इतना ही नहीं शाहरुख ने गले लगाकर सलमान को बर्थडे विश किया। जब शाहरुख जाने लगे तो सलमान खुद उन्हें गाड़ी तक छोड़ने आए। इस दौरान दोनों स्टार्स ने पैपराजी को पोज भी दिए।

Salman Khan Birthday: बंट चुके थे सलमान खान की शादी के कार्ड, लेकिन ऐन वक्त पर मुकर गए एक्टर, जानिए वजह

पार्टी की हाइलाइट रहीं संगीता बिजलानी

वहीं संगीता बिजलानी इस पार्टी की हाइलाइट रहीं। जब संगीता जा रही थीं तो सलमान खुद उन्हें छोड़ने आए। दोनों ने साथ पैपराजी को पोज दिए। जाते समय संगीता और सलमान ने एक-दूसरे को गले लगाया। वे काफी देर तक हग किए रहे। इसके बाद सलमान ने बड़े ही प्यार से संगीता के माथे पर किस किया। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई वीडियो ने उनके वीडियो को क्यूट बताया है। यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ओह माय गाॅड..दो एक्स लवर्स।

Posted By: Ekta Sharma

 





Source link