![दुबई में ‘दबंग टूर’ कर रहे सलमान खान, बालकनी से निहारते दिखे बुर्ज खलीफा 1 1645792685](https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2022/02/25/16_9/16_9_1/_1645792685.jpg)
सलमान खान बॉलीवुड के व्यस्तम कलाकारों में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने कटरीना कैफ के साथ ‘टाइगर 3’ की शूटिंग दिल्ली में की। फिल्म के ऐलान के साथ ही फैन्स पहले से इसे हिट बता चुके हैं। इस बीच सलमान ने दुबई से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।वह बालकनी में खड़े हैं और पोज दे रहै हैं। एक दूसरी तस्वीर में वह बुर्ज खलीफा को देख रहे हैं और उनके बैक साइड से तस्वीर ली गई है। सलमान ने नीले रंग की टी-शर्ट पहनी है। उनके गले में एक चेन हैं।
दबंग टूर पर सलमान
सलमान ने फोटोज के साथ कैप्शन देकर बताया कि आज वह परफॉर्मेंस देने वाले हैं। दरअसल सलमान इस वक्त दबंग टूर पर दुबई में हैं। हालांकि उन्होंने बहुत ज्यादा डिटेल में इसकी जानकारी नहीं दी है। दुबई में उनके जो प्रशंसक इस वक्त हैं वह उन्हे ंदेखने के लिए जरूर बेताब होंगे।
पढ़ें: शाहिद कपूर के जन्मदिन पर मीरा राजपूत ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, बताया बेस्ट हसबैंड
आने वाली फिल्में
‘टाइगर 3’ की बात करें तो इसे मनीष शर्मा डायरेक्ट रहे हैं। सलमान और कटरीना के अलावा इसमें इमरान हाशमी भी हैं। फिल्म में शाहरुख खान एक कैमियो करेंगे और इस साल दिसंबर में स्क्रीन पर आने की उम्मीद है। इसके अलावा सलमान के पास ‘कभी ईद कभी दिवाली’ है, जो 2023 के ईद पर रिलीज होगी। उनकी अन्य फिल्मों में ‘किक 2’, ‘दबंग 4’, ‘बजरंगी भाईजान’ का सीक्वल और ‘पठान’ में उनका कैमियो है।