TMKOC: कर्ज में डूब चुके थे तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह सोढ़ी मजबूरी में किया था ये काम

20 07 2022 roshan singh sodhi og


Publish Date: | Wed, 20 Jul 2022 01:36 PM (IST)

TMKOC: टेलीविजन का सबसे लंबा चलने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोगों का काफी पसंदीदा शो है। यह शो लगभग 14 सालों से लोगों का एंटरटेनमेंट करता आ रहा है। इस शो की स्टारकास्ट काफी लंबी-चौड़ी है। इसके हर एक किरदार को लोग बहुत पसंद करते हैं। इस शो के हर एक किरदार लोगों के दिलों में बसे हैं। खैर अब तो कई सारे स्टार्स ने ये शो छोड़ दिया है। शो के सभी किरदार को आप जानते ही होंगे। लेकिन क्या आप शो के रोशन सिंह सोढ़ी की असल जिंदगी के बारे में जानते हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार ने सभी को खुलकर जीना सिखाया है। हर समय हंसी मजाक के अंदाज में रहने वाले रोशन सिंह सोढ़ी की जिंदगी में भी एक समय ऐसा आया था जब वे कर्ज में डूब गए थे।

मजबूरी में मुंबई आए थे गुरुचरण

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हमेशा पार्टी करने के लिए तैयार रहने वाले रोशन सिंह सोढ़ी जो कि अपनी पत्नी रोशन से बहुत प्यार करते हैं। उनका असल नाम गुरुचरण सिंह है। गुरुचरण ने अपने मजेदार किरदार से शो में जान डाल दी थी। आज भले ही गुरुचरण शो का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन जब भी रोशन सिंह सोढ़ी की बात आती है तो सबसे पहले सभी के दिमाग में गुरुचरण सिंह का ही चेहरा दिखाई देता है। इस शो से उन्हें एक अलग ही पहचान मिली है। अपनी जिंदगी में इतनी सफलता हासिल करने से पहले गुरुचरण सिंह ने बुरा समय भी देखा है। उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वे मजबूरी में ही मुंबई आए थे।

कर्ज में डूब गए थे गुरुचरण सिंह

दरअसल अपने एक लाइव वीडियो में शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण ने बताया था कि वे उस वक्त मुंबई आए थे जब उनके सिर पर बहुत सारे कर्जे थे। लोग पैसा मांगने के लिए उनके पीछे पड़े रहते थे। गुरुचरण सिंह को जब कहीं से आस नहीं दिखाई दी तो वे मुंबई आ गए जिसके बाद छह महीने के अंदर उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोल मिल गया। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शुरुआत में गुरुचरण सिंह शो का हिस्सा थे। लेकिन साल 2013 में उन्होंने शो छोड़ दिया था। लेकिन पब्लिक की काफी डिमांड के बाद उन्हें साल 2014 में शो में वापस आना पड़ा। इस शो में छह साल काम करने के बाद एक बार फिर 2020 में शो को अलविदा कह दिया। उनकी जगह पर इस शो में बलविंदर सिंह सूरी दिखाई दे रहे हैं। वे बखूबी रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रहे हैं।

Posted By: Arvind Dubey

 



Source link