IPL 2024: बैन के बाद गिड़गिड़ाए ऋषभ पंत, शेयर की ऐसी पोस्ट कि फैंस का टूटा दिल – Times Bull

RISHABH PANT NEWS 4 jpg




नई दिल्लीः दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग में अब बुरे दौर से गुजर रहे हैं। ऋषभ पंत एक मैच के लिए लगे बैन के चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हिस्सा नहीं ले पाए थे। बीसीसीआई ने स्लो ओवर के चलते उनके ऊपर बैन लगाया था, जिससे खिलाड़ियों और फैंस को काफी निराशा देखने को मिली थी।

ऋषभ पंत के टीम में शामिल नहीं होने का खामियाजा दिल्ली कैपिटल्स को हर का मुंह देखना पड़ा था। इस बीच ऋषभ पंत नए एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। यह पोस्ट मैच से कुछ ही घंटे पहले शेयर की गई है, जिसमें उन्होंने एक बड़ी बात लिखी है। आप सोच रहे होंगे कि ऋषभ पंत ने ऐसा क्या लिका है। उन्होंने अपने शेयर पोस्ट में क्या लिखा, यह जानने के लिए ध्यान से आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच से कुछ पहले पंत ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया और कैप्शन लिखा, ज्यादा कुछ नहीं कह सता है। पंत सर्दियों की सुबह की एक धुंधली तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ब्रह्मांड में एक मात्र चीज जिस पर हमारा अधिकार है, वह हमारे अपने विचार हैं।

इसके बाद फैंस में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल को सौंपी गई, जिन्होंने बखूबी जिम्मेदारी निभाई। पटेल ने टॉस के दौरान जानकारी दी कि पंत बैन लगने के बाद काफी गुस्से में थे। गेंदबाज देरी करती हैं और सजा कप्तान को दी जाती है।



बैन के बाद पंत ने अंपायर से बड़ी अपील भी की थी। वह अब मैदान पर हैं। प्रेरित हैं और उन्होंने(ऋषभ पंत) ने कहा कि ऐसा हमसूस न करें क वह हमारे साथ नहीं और प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करें।

दिल्ली कैपिटल्स को मिली कड़ी शिकस्त

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दिल्ली को इस इस मुकाबले में 47 रन से हार का सामना करना पड़ा। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स कोई खास कमाल नहीं कर सकी, जो 140 रन पर ढेर हो गई। इस तरह आरसीबी ने 47 रनों से यह मैच आराम से जीत लिया।





Source link