रियल लाइफ हीरो : दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ने जानलेवा हमले के बावजूद नहीं खोई हिम्मत, स्नैचर को धर दबोचा

thumb 1659629593


दिल्ली पुलिस की हॉक आई टीम

दिल्ली पुलिस की हॉक आई टीम

आम तौर पर पुलिस और अपराधी का एक्शन फिल्मों में देखा जाता है, लेकिन इस मामले में दिल्ली पुलिस की हॉक आई टीम के सिपाही ने रियल लाइफ में बहादुरी भरा काम किया है। दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल को एक snatcher को गिरफ्तार करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कॉन्सटेबल पर हमला भी हुआ लेकिन उसने हार नहीं मानी और अंत में जीत खाकी की हुई।

चाकू से हमला, खाकी नहीं हारी

चाकू से हमला, खाकी नहीं हारी

इस क्राइम थ्रिलर पर एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक अपराधी ने बचने के लिए पुलिस पर चाकू से हमला कर दिया, लेकिन जांबाज हॉक आई कॉन्सटेबल ने हार नहीं मानी और फायर कर दिया। बंदूक की गोली चलते ही snatcher का संघर्ष समाप्त हो गया। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने बवाना इलाके में गुरुवार को इस कथित स्नैचर को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर स्नैचिंग के 30 मामले दर्ज हैं।

खतरनाक स्नैचर की खबर, पुलिस अलर्ट

खतरनाक स्नैचर की खबर, पुलिस अलर्ट

खबरों के मुताबिक बाहरी दिल्ली पुलिस प्रमुख बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि हेड कांस्टेबल चेतन और कांस्टेबल प्रदीप एक कार में बवाना इलाके में गश्त कर रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे सूचना मिली कि “एक खतरनाक स्नैचर और उसका सहयोगी मोटरसाइकिल पर चाकू लेकर इलाके में घूम रहा है।”

यहां देखें कॉन्सटेबल चेतन की फोटो– (फोटो सौजन्य- NDTV)

हेड कांस्टेबल चेतन ने रोका

हेड कांस्टेबल चेतन ने रोका

पुलिस ने उन दोनों को देखा। snatcher की पहचान 24 साल के इरफान और राहुल के रूप में हुई। दोनों को बवाना के सेक्टर 1 में एक ट्रैफिक चौराहे के पास देखा गया। पुलिस ने बताया कि इरफान और राहुल की बाइक की नंबर प्लेट कागज से ढकी हुई थी। वे तेजी से भाग रहे थे, लेकिन हेड कांस्टेबल चेतन ने कार से उनका रास्ता रोक दिया। दोनों बाइक से गिर गए। पुलिस ने कहा कि इरफान ने हेड कांस्टेबल चेतन के दाहिने कंधे पर छुरा घोंप दिया। उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने इरफान को चेतावनी दी, इरफान नहीं रूका और चेतन ने सर्विस रिवॉल्वर से उसके पैरों में गोली मार दी।

दिल्ली पुलिस में रियल लाइफ हीरो

दिल्ली पुलिस में रियल लाइफ हीरो

कॉन्स्टेबल प्रदीप ने इरफान के साथ मौजूद राहुल का पीछा किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक इरफान ने बताया कि वह और राहुल बवाना इलाके की ही जेजे कॉलोनी के रहने वाले हैं। पुलिस ने बाइक और क्राइम में इस्तेमाल चाकू जब्त कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बृजेंद्र यादव ने बताया, कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इरफान और घायल हेड कॉन्सटेबल चेतन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी ने कहा, हेड कांस्टेबल चेतन ने अनुकरणीय साहस दिखाया। घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं खोई और अपराधी को गिरफ्तार कर दिखाया।

ये भी पढ़ें- ड्रीम कार खरीदने के लिए 10 साल बहाया पसीना, गाड़ी खरीद कर आनंद महिंद्रा से मांगा आशीर्वाद, मिला प्यारा जवाबये भी पढ़ें- ड्रीम कार खरीदने के लिए 10 साल बहाया पसीना, गाड़ी खरीद कर आनंद महिंद्रा से मांगा आशीर्वाद, मिला प्यारा जवाब



Source link