Rave Party: बंगलुरू रेव पार्टी में पकड़ा गया श्रद्धा कपूर का भाई सिद्धांत कपूर देखिए तस्वीरें

13 06 2022 shraddha kapoor brother og


Publish Date: | Mon, 13 Jun 2022 09:42 AM (IST)

Rave Party: बेंगलुरू पुलिस की छापामारी में एक रेव पार्टी का खुलासा हुआ है। इससे भी बड़ी खबर यह है कि जिन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, उनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का भाई (Shraddha Kapoor brother) सिद्धांत कपूर भी शामिल है। बेंगलुरू पुलिस ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को कल (रविवार) रात बेंगलुरु के एक होटल में एक रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया। वह कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने वाले 6 लोगों में शामिल है। आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमजी रोड पर एक होटल पर छापा मारा, जहां एक पार्टी का आयोजन किया गया था। पुलिस ने नशीली दवाओं के सेवन के संदेह में 35 लोगों के नमूने भेजे। पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि सिद्धांत कपूर ने ड्रग्स का सेवन किया या नहीं।

WHO is Siddhant Kapoor

हिंदी फिल्म स्टार शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर भी एक अभिनेता हैं जिन्होंने 2020 की वेब सीरीज ‘भौकाल’ में चिंटू डेढ़ा के चरित्र को चित्रित किया है। उन्होंने कई फिल्मों में भी अभिनय किया, जैसे ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘अग्ली,’ हसीना पारकर ‘, ‘चेहरे’ आदि। उन्होंने ‘भागम भाग’, ‘चुप चुप के’ जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया।

Image

Image

Posted By: Arvind Dubey

 



Source link