Ration Card: क्या आपका डीलर राशन कार्ड पर दे रहा है कम राशन? इन नंबरों पर तुरंत कॉल कर दर्ज कराएं अपनी शिकायत

f30e80f50d97fa51a61d3426261a004f original

Ration Card Complaint: आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए इन नंबरों पर कॉल करने के अलावा आप ऑनलाइन माध्यम (Complaint of Ration Dealer through online mode) से भी अपनी शिकायत कर सकते हैं.

Ration Card Complaint Helpline Number: सरकार ने गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए राशन कार्ड की व्यवस्था की हुई है. इस कार्ड के जरिए कई परिवारों को राशन की सुविधा (Ration card Holder) मिलती है. राशन का सामान सरकार द्वारा निर्धारित दुकानों पर ही मिलता है. राशन हर परिवार में कितने व्यक्ति के इस हिसाब से ही लोगों को दिया जाता है. इसलिए अगर आपके घर में अगर छोटे बच्चे भी हैं तो उनका नाम राशन कार्ड में जरूर जुड़वाएं. लेकिन, कई जगह यह शिकायत मिलती है कि राशन वितरण करने वाला डीलर (Ration Dealer) लोगों को सही और निर्धारित मात्रा (Ration Quantity) में राशन नहीं दे रहा है.

ऐसे में ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप अपने राशन डीलर (Ration Card Dealer) के खिलाफ शिकायत (Complaint Against Ration Dealer) कर सकते हैं. सरकार ने इसके लिए टोल फ्री नंबर (Toll Free Number) जारी कर रखा है. तो चलिए हम आपको हर राज्य के ट्रोल फ्री नंबर की जानकारी देते हैं जिनपर कॉल करके आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. 

यहां चेक करें अपने राज्य का हेल्पलाइन नंबर –

मध्यप्रदेश- 181                               महाराष्ट्र- 18-22-4950

मणिपुर- 1800-345-3821                       मेघालय- 1800-345-3670

मिजोरम- 1860-222-222-789                    नागालैंड- 1800-345-3704, 1800-345-3705

ओड़िशा- 1800-345-6724 / 6760                 पंजाब- 1800-3006-1313

राजस्थान- 1800-180-6127                      सिक्किम- 1800-345-3236

आंध्रप्रदेश- 1800-425-2977                     अरुणाचल प्रदेश- 03602244290

असम- 1800-345-3611                        हरियाणा- 1800–180–2087

हिमाचल प्रदेश- 1800–180–8026       बिहार-1800-3456-194

छ्त्तीसगढ़- 1800-233-3663                     गोवा- 1800-233-0022

गुजरात- 1800-233-5500                       झारखंड-1800-345-6598

दिल्ली- 1800-110-841                           जम्मू- 1800-180-7106

कश्मीर- 1800–180–7011            अंडमान-निकोबार- 1800-343-3197

चण्डीगढ़- 1800–180–2068           दादर नगर हवेली  – 1800-233-4004

लक्षद्वीप- 1800-425-3186                        पुडुचेरी  –  1800-425-1082

कर्नाटक- 1800-425-9339                       केरल- 1800-425-1550                  

तमिलनाडु- 1800-425-5901                       तेलंगाना- 1800-4250-0333

त्रिपुरा- 1800-345-3665                          उत्तर प्रदेश- 1800-180-0150

उत्तराखंड- 1800-180-2000, 1800-180-4188        पश्चिम बंगाल- 1800-345-5505

ऑनलाइन भी कर सकते हैं शिकायत
आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा (State Government) जारी किए गए इन नंबरों पर कॉल करने के अलावा आप ऑनलाइन माध्यम (Complaint of Ration Dealer through online mode) से भी अपनी शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए आपको नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल पर जाकर अपने राज्य का पोर्टल चेक करके ऑनलाइन भी शिकायत (Online Complaint) भी सकते हैं. 

Source