![Ration Card: राशन कार्ड में नहीं है नाम, तो इस तरह आसानी से जोड़ें अपना नाम, देखें पूरी डिटेल - Times Bull 1 New Project 2022 06 20T173932.150](https://www.timesbull.com/wp-content/uploads/2022/06/New-Project-2022-06-20T173932.150.jpg)
नई दिल्ली: Ration Card List 2022: सरकार हमारे देश आम जन की मदद के लिए कई तरीके की योजनाएं चलाती रहती है। इन योजनाओं का लाभ हमारे देश के सभी लोगों को मिलता है। ऐसे ही राशन कार्ड। राशन कार्ड से सरकार देश के तमाम लोगों को राशन मुहैया कराती है। इस योजना के तहत हमारे देश में लाखों गरीबों को फायदा मिलता है। अब जिन लोगों के नाम राशन कार्ड में नहीं है वह अपना जल्दी जुड़वां लें। आइए जानते हैं कि अपना नाम कैसे जुड़वाएं।
आपको बता दें कि राशन कार्ड दो प्रकार के होते है। एक राशन कार्ड वह होते हैं जिसमें सभी लोग गरीबी रेखा के ऊपर आते हैं और एक राशन कार्ड होते हैं जिसमें सभी लोग गरीबी रेखा के नीचे आते हैं। जो सभी लोग गरीबी रेखा के नीचे आते हैं उन सभी लोगों को राशन कार्ड के जरिए अधिक लाभ दिया जाता है।
राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे जोड़ें अपना नाम:
यहां भी जरूर पढ़े : Ration Card: राशन कार्ड धारकों की होगी बल्ले-बल्ले, सरकार ने फ्री राशन को लेकर लिया ये बड़ा फैसला
यहां भी जरूर पढ़े : राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अब गल्ला के साथ मिलेंगे 5 LED बल्ब, जल्दी जानें कैसे?
- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीक कॉमन सर्विस सेंटर जाना पड़ेगा।
- वहां पर आपसे संचालक के द्वारा आपसे कुछ दस्तावेज लिए जाएंगे और आपका नाम राशन कार्ड की सूची में जोड़ दिया जाएगा।
- इसके लिए आपको कुछ फीस भी देनी पड़ेगी।
- राशन कार्ड ऑफलाइन कैसे जोड़ें अपना नाम:
- इसके लिए आपको कोटेदार के पास जाना पड़ेगा जहां पर आपको एक आवेदन फॉर्म दिया जाएगा।
- इस आवेदन फॉर्म में आपको अपनी जानकारी भर कर कोटेदार के पास जमा करना होगा।
- इसके बाद कोटेदार आपके परिवार के नए सदस्य का नाम राशन कार्ड की सूची में जुड़वा देगा।
आपको बता दूं कि खाद्य विभाग की वेबसाइट से 2022 के राशन कार्ड में अपना नाम चेक कर सकते हैं। आप इस वेबसाइट के द्वारा बड़ी आसानी से घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल या लैपटॉप या कंप्यूटर से अपने राशन कार्ड की जानकारी ले सकते है। बस इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
आपको खाद्य विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट nfsa. gov. in पर जाएं। इस वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड लिस्ट में अपने नाम को चेक कर सकते हैं। यही नहीं इस वेबसाइट पर आप राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी ले सकते हैं।