Rashid Khan: बॉल लगने से कैमरामैन हुआ घायल फिर राशिद खान के इस हरकत ने जीता फैंस का दिल

06 05 2023 rashidkhan og


Rashid Khan: आईपीएल 2023 के 48वें मैच में राजस्थान रॉयल्स गुजरात टाइटंस के खिलाफ 118 रन पर सिमट गई। टीम के स्टार बल्लेबाज अपना जादू दिखा नहीं सके। गुजरात के स्पिनर राशिद खान और नूर अहमद के सामने राजस्थान के बल्लेबाज टिक नहीं पाएं। RR की ओर से संजू सैमसन ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटंस ने राजस्थान को 13.5 ओवर में 1 विकेट खोकर शिकस्त दी। इस जीत के साथ वह अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है।

राजस्थान के लिए तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने बड़े शॉर्ट लगाने का प्रयास किया। उन्होंने 15वें ओवर में नूर अहमद को छक्का जड़ा, लेकिन उनके शॉर्ट से एक कैमरामैन घायल हो गया। दरअसल कैमरामैन बोल्ट के सिक्सर को शूट कर रहे थे, लेकिन इससे पहले कि वह खुद को बचा पाते, बॉल उन्हें लग गई। गेंद कैमरामैन के सिर पर लगी। वह गिर पड़ा और खून बहने लगा। इस बीच कैमरामैन के पास सहायक कर्मचारी पहुंचे और उन्हें संभाला।

राशिद खान का दिल को छू लेने वाला जेस्चर

गुजरात के स्पिनर राशिद खान कैमरामैन का हालचाल लेने पहुंचे। कैमरा मैन ने उन्हें बताया कि वह ठीक है। जिसके बाद राशिद वापस मैदान पर लौटे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दमदार छक्के के बाद ट्रेंट बोल्ट ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके। बोल्ट 11 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक छक्का और एक चौका भी लगाया।

चार साल बाद घर में मुंबई का सामना करेगी सीएसके

आईपीएल के डबल हेडर मैच के दिन लीग इतिहास के सबसे बड़े दुश्मन आमने-सामने होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स चेपक में मुंबई इंडियंस की मेजबानी करेगी। आखिरी बार दोनों टीम 2019 में चेपक पर आमने-सामने आई थी। मुंबई फॉर्म में लौट चुकी है। पिछले दो मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान और पंजाब को हराया है। शनिवार का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच होगा।

Posted By: Kushagra Valuskar

IPL 2023
IPL 2023





Source link