Raksha Bandhan Songs: इन गानों के बिना फीका रहेगा रक्षाबंधन का त्योहार सुनिए ये शानदार प्लेलिस्ट

10 08 2022 rakshabandhan og


Publish Date: | Wed, 10 Aug 2022 12:15 PM (IST)

Raksha Bandhan Songs: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। हर साल यह त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई भी अपनी बहनों को हमेशा रक्षा करने का वचन देते हैं। भाई-बहन का रिश्ता हमेशा से ही अनोखा रहा है। जितनी तकरार भाई-बहन के बीच में होती है उससे कई ज्यादा प्यार दोनों में देखने को मिलता है। भाई-बहन के इस प्यार को बाॅलीवुड ने भी बखूबी दिखाया है। फिल्मों में दिखाई गई भाई बहन की ऐसी कई जोड़ियां हैं जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। वहीं हमारे त्योहारों को खास बनाने के लिए बाॅलीवुड में हर त्योहार के लिए एक स्पेशल गाना होता है। वहीं रक्षाबंधन के खास मौके पर आज हम आपको बाॅलीवुड के कई दिल छू लेने वाले गानों की लिस्ट बताने वाले हैं।

फूलों का तारों का सबका कहना है

हरे रामा हरे कृष्णा फिल्म का यह गाना भाई बहन को डेडिकेट किया गया है। ये गाना किशोर कुमार और आर जी बर्मन ने गाया है। इस गाने को जीनत अमान और देवानंद पर फिल्माया गया है। रक्षाबंधन के खास मौके पर आप ये गाना अपनी बहन को डेडिकेट कर सकते हैं।

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना

इस गाने को आज काफी समय हो चुका है। यह 50 से 60 दशक पुराना गाना है। लेकिन आज भी रक्षाबंधन के खास मौके पर इस गाने को जरुर याद किया जाता है। यह गाना फिल्म छोटी बहन का है। बलराज साहनी और नंदा पर यह गाना फिल्माया गया है। इस गाने को लता मंगेशकर ने आवाज दी है।

बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है

यह गाना रेशम की डोरी फिल्म का है। यह फिल्म 1974 में रिलीज हुई थी। इस गाने को धर्मेंद्र पर फिल्माया गया है। इस गाने ने कई अवार्ड्स भी जीते हैं। सुमन कल्याणपुर ने इस गाने को अपनी आवाज दी है।

हम बहनों के लिए

यह गाना 1969 में आई फिल्म अंजाना का है। इस गाने को राजेंद्र कुमार और नाजिमा पर फिल्माया गया है। गाने को सुर साम्रागी लता मंगेशकर ने अपनी आवाज में गाया है। यह गाना भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है।

मेरे भैया मेरे चंदा

इस गाने को आशा भोसले ने अपनी आवाज दी है। यह गाना काजल फिल्म का है। इस फिल्म को म्यूजिक रवि ने दिया है। इस गाने में एक बहन अपने खोये हुए भाई को खोजते ये गाना गाती है। भाई-बहन के रिश्ते का ये गाना आपको भावुक कर देगा।

https://www.youtube.com/watch?v=N9dfJcOWXcs

राखी धागों का त्योहार

यह गाना राखी फिल्म का है। यह फिल्म 1962 में रिलीज हुई थी। इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया है। इस गाने में एक भाई अपनी बहन की हर छोटी-छोटी चीज का ध्यान रखता है। इस गाने को बड़े ही खूबसूरत तरीके से फिल्माया गया है।

प्यारा भैया मेरा

यह गाना प्रीति जिंटा की फिल्म क्या कहना का है। इस गाने में भाई-बहन के रिश्ते को खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया है। इस गाने में बहन अपने भाई के लिए गाना गाकर अपने भाई को दिखाती है।

ना मांगे हीरा मोती

यह गाना मां बेटी फिल्म का है। इस गाने को महेंद्र और अनुराधा पोडवाल ने अपनी आवाज दी है। यह फिल्म 1987 में रिलीज हुई थी। सचिन पिलगांवकर और मीनाक्षी शेषाद्री पर फिल्माया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=tFyOI3N1xOI

यह राखी बंधन है ऐसा

यह गाना 1972 में आई फिल्म बेईमान का है। इस फिल्म के गाने यह राखी बंधन है ऐसा को लोगों ने खूब पसंद किया था। यह गाना मनोज कुमार, राखी और प्रेमनाथ पर फिल्माया गया है। गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी है।

इसे न समझो रेशम का तार भैया

राजकुमार और नाना पाटेकर की फिल्म तिरंगा का यह गाना इसे न समझो रेशम का तार भैया है। यह काफी फेमस गाना है। इस गाने को वर्षा अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधते हुए गाती हैं।

Posted By:

 



Source link