Raksha Bandhan Movies: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाया है भाई-बहन का प्यार

10 08 2022 rakshabandhan based movies og


Publish Date: | Wed, 10 Aug 2022 12:13 PM (IST)

Raksha Bandhan Movies: रक्षाबंधन के खास त्योहार पर असल जिंदगी में तो भाई-बहन का प्यार देखने को मिलता ही है लेकिन हिंदी फिल्मों में भी इस प्यार को बड़ी ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। रक्षाबंधन के त्योहार पर बॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं। इन फिल्मों में रक्षाबंधन के लिए गाने भी बनाए गए हैं। आधुनिक समय के साथ भाई-बहन भले ही मार्डन हो गए हों लेकिन उनके लिए रिश्तों के मायने आज भी वहीं है। बॉलीवुड फिल्मों में भाई-बहन के प्यार को बड़ी ही शिद्दत के साथ दिखाया गया है। रक्षाबंधन के खास मौके पर हम उन फिल्मों की बात करने जा रहे हैं जो भाई बहन के रिश्ते पर आधारित है।

हम साथ-साथ हैं

हम साथ-साथ है फिल्म रिश्तों के मायनों को बखूबी समझाती है। इस फिल्म को लोग आज भी देखना काफी पसंद किया जाता है। इस फिल्म में भाई-बहन के बीच की बॉन्डिंग बड़ी ही खूबसूरती से दिखाई है। फिल्म में नीलम और उसके तीन भाइयों सलमान, सैफ और मोहनीश बहल रहते हैं।

Salman khan saif ali khan tabu and karishma kapoor starrer film hum saath  saath hain turn 22 years pr - 22 Years Of HSSH: सलमान खान संग रवीना टण्डन  को लेना चाहते

रेशम की डोरी

1974 में आई फिल्म रेशम की डोरी में भाई-बहन के प्यार को दिखाया गया है। यह फिल्म आत्माराम के निर्देशन में बनी थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र और उनकी बहनों के बीच प्यार ने दर्शको को भावुक कर दिया था। वहीं इस फिल्म का गाना बहना ने भाई की कलाई से भी रक्षाबंधन के दिन खूब सुना जाता है।

Resham Ki Dori | Watch Full Movie Online | Eros Now

जोश

साल 2000 में आई फिल्म जोश में भी भाई-बहन के रिश्ते को दिखाया गया है। इस फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय भाई-बहन के रोल में दिखाई देते हैं। इस फिल्म में शाहरुख अपने बहन के प्यार के लिए विलेन बन जाते हैं। लेकिन दर्शक इस जोड़ी को भाई-बहन के रूप में नहीं देख पाए।Josh This Day That Year Series By Pankaj Shukla 9 June 2000 Bioscope Shah  Rukh Khan Aishwarya Salman - बाइस्कोप: इस वजह से नहीं बनी 'जोश' में शाहरुख  और आमिर की जोड़ी,सिकंदर

राखी के त्योहार को फिल्मों में दिखाने की शुरुआत 1941 में आई फिल्म सिकंदर से हुई थी। वहीं इस फिल्म में सिकंदर की भूमिका पृथ्वीराज ने निभाई थी।

Sikandar (1941) Old Classic Movie | सिकंदर | Prithviraj Kapoor, Sohrab Modi  - YouTube

हुमायूँ

साल 1945 में आई फिल्म हुमायूं में भी इस त्योहार को दिखाया गया था। इस फिल्म में अशोक कुमार ने हुमायूँ और वीना ने कर्णावती की भूमिका निभाई थी। इसके बाद से ही फिल्मों में रक्षाबंधन का दिखाने का सिलसिला शुरू हुआ जो कि आज तक चला आ रहा है। कहा जाता है कि राखी की शुरुआत हुमायूँ और कर्णावती के प्यार से ही हुई थी।

Humayun | Full Hindi Movie | Popular Hindi Movies | Nargis - Ashok Kumar -  video Dailymotion

फिजा

साल 2000 में ही आई फिल्म फिजा में ऋतिक रोशन और करिश्मा कपूर भाई-बहन के रोल में नजर आए थे। फिल्म में दिखाया गया था कि दंगों के दौरान फिजा का भाई अमान खो जाता है जिसे वह सालों तक ढूंढती है। आखिर में एक बहन अपने भाई को खोज ही लेती है।

Hrithik Roshan Karishma Kapoor Starrer Fiza Completes 20 Years | फिल्म 'फिजा'  के 20 साल पूरे, ऋतिक-करिश्मा ने यूं किया याद

Posted By: Arvind Dubey

 



Source link