राजस्थान: 7 साल पहले मर चुकी महिला जिंदा मिली, पुलिस भी हैरान, जानें पूरा मामला

sho ajit singh 1670898523


SHO- India TV Hindi
Image Source : ANI
SHO मेहंदीपुर अजीत सिंह बडेसरा

जयपुर: क्या मरा हुआ इंसान फिर जिंदा हो सकता है? हम सब जानते हैं कि ये मुमकिन नहीं है। लेकिन राजस्थान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है क्योंकि यहां 7 साल पहले मर चुकी एक महिला दौसा में जिंदा मिली है। पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस मामले की जानकारी SHO मेहंदीपुर अजीत सिंह बडेसरा ने दी है। उन्होंने बताया, ‘हमें इस महिला का शव 2015 में मिला था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने महिला का अज्ञात शव मानते हुए दाह संस्कार कर दिया था।’

इस मामले में 2 लोग काट चुके हैं जेल

अजीत सिंह बडेसरा ने बताया कि उस महिला के तथाकथित पिता ने उसको अपनी बेटी होने का दावा किया था। उसने दो व्यक्ति सोनू सैनी और गोपाल पर इसका आरोप लगाया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस समय इन दोनों को गिरफ्तार किया था। इन लोगों को 2 साल बाद जमानत मिली थी। इनको बाद में पता चला कि वह महिला जीवित है।

अजीत ने बताया कि सोनू सैनी और गोपाल 4 दिन पहले उनके पास आए और पूरा मामला बताया, जिसके बाद जांच शुरू की गई। हमने UP STF से बात की और पूरा मामला बताया और उनकी टीम इन दोनों को लेकर उस महिला के पास ले गई। महिला ने अपना गुनाह कबूल किया है। महिला के पिता को इसके जीवित होने की सूचना थी।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें राजस्थान सेक्‍शन





Source link