दिल्ली और यूपी समेत 8 राज्यों में पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी, कई नेता गिरफ्तार

nia 1664246664


NIA- India TV Hindi News

Image Source : FILE
NIA

Raids On PFI: पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर  NIA के निर्देश पर कई राज्यों में छापेमारी हुई है। NIA के निर्देश पर कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार तड़के रेड्स कर राज्य के कई जिलों में PFI के नेताओं को प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया है। बीदर जिले में PFI के जिला अध्यक्ष अब्दुल करीम और SDPI के जिला सचिव शेख मकसूद को हिरासत में लिया गया है। कोलार जिले में PFI के 6 सदस्यों को प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया गया है। मंगलरू में भी 10 लोगों को अरेस्ट किया गया है और इनके खिलाफ CRPC की धारा107 और 151 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बागलकोट में PFI के 6 लोगों को प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया गया है। विजयपुरा में PFI के जिला सचिव अशफाक जमखंडी को पुलिस ने अरेस्ट किया है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में भी PFI मामले में UP ATS और STF रेड कर रही है। लखनऊ और आस पास के एरिया में ये रेड पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल तक हो रही है। दरअसल NIA ने 8 राज्यों की पुलिस और एटीएस को पीएफआई से संबंधित जांच में इनपुट दिए थे। NIA ने जिन राज्यों को ये इनपुट दिए थे, उसमें कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी, दिल्ली और अन्य हैं। इन राज्यों में छापेमारी लोकल पुलिस और लोकल एजेंसियां कर रही हैं। 

Latest India News





Source link