सलमान के घर फायरिंग के आरोपी की आत्महत्या पर सवाल: अनुज के भाई ने कहा- ये सुसाइड नहीं, बल्कि पुलिस ने हत्या की है

comp 1 1217142252381714558390 1714604941


मुंबई4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल को फायरिंग हुई थी। - Dainik Bhaskar

सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल को फायरिंग हुई थी।

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के आरोपी अनुज थापन की पुलिस कस्टडी में कथित आत्महत्या के मामले पर परिजनों ने सवाल उठाए हैं। थापन के भाई अभिषेक ने दावा किया कि पुलिस ने उसकी हत्या कर दी है। वह ऐसा नहीं था, जो आत्महत्या करे। हम न्याय चाहते हैं। परिवार ने यह भी मांग की कि अनुज का पोस्टमार्टम मुंबई से बाहर कराया जाए।

मामले में मृतक के पैतृक गांव के सरपंच मनोज गोदारा ने न्यूज एजेंसी ANI से बात की। उन्होंने कहा कि एक तरफ सुपरस्टार सलमान खान हैं और दूसरी तरफ मजदूर हैं। दबाव में आकर पुलिस ने उसे मार डाला और आत्महत्या का रूप दे दिया।

आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में बुधवार को आत्महत्या कर ली। थापन ने मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर के टॉयलेट में चादर से फांसी लगाई। मामले की जांच स्टेट CID को सौंपी गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग केस में 25 अप्रैल को अनुज और उसके साथी को पंजाब से हिरासत में लिया था। दोनों पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं।

14 अप्रैल को विक्की और सागर ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की थी।

14 अप्रैल को विक्की और सागर ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की थी।

आरोपी 6 दिन से मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में था
पुलिस को बुधवार को 11 बजे सुबह फांसी की जानकारी मिली। हालांकि, आरोपी अनुज के सुसाइड के समय की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उसको बेहद गंभीर हालत में सुबह पहले नजदीकी जी.टी. हॉस्पिटल ले जाया गया था। उस अस्पताल के डॉक्टर्स ने को अनुज को सीएसएमटी स्थित सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल रेफर कर किया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी अनुज थापन के सुसाइड की जांच राज्य की CID को सौंपी गई।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग केस में 25 अप्रैल को अनुज (32) और सुभाष चंदर (37) को पंजाब से हिरासत में लिया था। दोनों ने इस घटना के लिए हथियार मुहैया कराए थे। दोनों आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं।

आत्महत्या करने वाला अनुज ट्रक हेल्पर था। वहीं दूसरा आरोपी सुभाष किसान है। दोनों आरोपियों पर पंजाब और हरियाणा में कई केस दर्ज हैं। दोनों कई सालों से लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर काम कर रहे थे।

हमलावरों की यह तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हुई है। एक हमलावर सफेद टी शर्ट और काली स्वेट शर्ट में नजर आ रहा है। जबकि दूसरा लाल टी शर्ट में है।

हमलावरों की यह तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हुई है। एक हमलावर सफेद टी शर्ट और काली स्वेट शर्ट में नजर आ रहा है। जबकि दूसरा लाल टी शर्ट में है।

अनुज और सुभाष ने 15 मार्च को पनवेल में सागर पाल और विक्की गुप्ता नाम के लड़कों को दो पिस्टल डिलीवर की थीं। इन्हीं पिस्टल से विक्की और सागर ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की थी। विक्की और सागर को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया था, जबकि अनुज और सुभाष की गिरफ्तारी पंजाब में हुई थी।

6 आरोपियों पर लगीं मकोका की धाराएं
सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में आरोपियों के खिलाफ मकोका की धाराएं लगाई गई हैं। इसके अलावा मुख्य साजिशकर्ता अनमोल बिश्वोई और लॉरेंस बिश्नोई पर भी मकोका लगाया गया है। कुल 6 आरोपियों पर मकोका लगाया गया है। मकोका लगने से अब आरोपियों की जल्दी जमानत नहीं हो सकेगी। मकोका के तहत न्यूनतम सजा 5 साल जेल है।

salman timeline 1714559964

सलमान फायरिंग केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें;

सलमान खान के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग: CCTV में फायरिंग करते दिखे दोनों हमलावर, उनकी तस्वीर भी सामनें आई

gifs31713106049 1714225084

सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। दो बाइक से आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की। शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा है। पढ़ें पूरी खबर…

सलमान के घर फायरिंग के आरोपी रिमांड पर:उन्हीं के फार्म हाउस के पास ठहरे थे, एक्टर से मिलने घर पहुंचे महाराष्ट्र के CM

comp 4 1714225073

एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को मुंबई के किला कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। दोनों आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात गुजरात के भुज से अरेस्ट किया था। उन्हें मंगलवार दोपहर मुंबई लाया गया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link