Pushpa 2 Teaser Out: सामने आया 'पुष्पा: द रुल' का टीजर, सबसे अलग अवतार में नजर आए अल्लू अर्जुन

08 04 2024 pushpa 2 teaser out


फिल्म के पहले पार्ट के सुपरहिट होने के बाद फैंस को पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार था। अब आखिरकार उनका इंतजार खत्म हुआ।

By Ekta Sharma

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 11:25:31 AM (IST)

Updated Date: Mon, 08 Apr 2024 11:46:29 AM (IST)

पुष्पा 2 का टीजर आया सामने।

HighLights

  1. पुष्पा द रूल (पुष्पा 2) (Pushpa 2) का फैंस दो साल से इंतजार कर रहे हैं।
  2. इस बीच फिल्म की टीजर रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है।
  3. पुष्पा 2 इस साल 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Pushpa 2 Teaser: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज यानी 8 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में इस खास दिन पर अल्लू अर्जुन अपने फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आए हैं। एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा: द रुल’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पहले पार्ट के सुपरहिट होने के बाद फैंस को पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार था। अब आखिरकार उनका इंतजार खत्म हुआ और नए अंदाज में एक बार फिर पुष्पा दर्शकों के सामने हाजिर है। फैंस इस धमाकेदार टीजर को देखने के बाद फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

naidunia_image

साड़ी पहने, काली लुक में नजर आए अल्लू अर्जुन

इस टीजर को देखने के बाद कहा जा सकता है कि एक बार फिर अल्लू अर्जुन पर्दे पर छाने वाले हैं। कुछ ही दिनों बाद ‘पुष्पा: द रुल’ की कहानी से पर्दा उठ जाएगा। रिलीज किए गए टीजर में लाल चंदन की तस्करी का कारोबार और इसके राजा पुष्पा राज का झन्नाटेदार अंदाज देखने को मिल रहा है। अपने बर्थडे के मौके पर अल्लू अर्जुन ने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। जहां एक तरफ सभी फैंस एक्टर को जन्मदिन की भर-भरकर बधाईयां दे रहे थे, वहीं अब रिलीज किए गए टीजर की जमकर तारीफ हो रही है। साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म की पुष्पा के अंत में पुष्पा राज का सामना अपने ही जैसे पुलिस वाले से होता दिखाया गया था। अब ‘पुष्पा: द रुल’ में इस कहानी का आगे बढ़ाया जाएगा।

इस दिन रिलीज होगी पुष्पा 2

सामने आए टीजर में पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन का काफी शानदार लुक देखने को मिल रहा है। एक्टर अपने पैरों में घुंघरू, कानों में झुमका, आंखों में काजल लगाए नजर आए। इस कहानी को आगे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे। बता दें कि फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है। पुष्पा के दूसरे पार्ट में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना और फहद हासिल नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    22 9 2023 124456184 ekta sharma

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni



Source link