Priyanka Chopra Daughter Name: प्रियंका-निक ने बेटी का नाम Maltie Marie Chopra Jonas जानें इसका अर्थ

21 04 2022 priyanka nick


Priyanka Chopra Daughter Name: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस साल की शुरुआत में घोषणा की थी कि कपल ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का एक साथ स्वागत किया है। हालांकि, दोनों ने अपनी घोषणा में इसकी पुष्टि नहीं की थी कि उन्हें बेटा हुआ है या बेटी, लेकिन बाद में यह पता चला कि दोनों एक बच्ची के माता-पिता बने हैं। अब प्रियंका की बेटी से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। बेटी के जन्म के तीन महीने बाद अब बेटी का नाम रिवील हुआ है। प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनस’ है। हालांकि कपल ने अभी तक बेटी की सूरत नहीं दिखाई है।

संस्कृत से लिया अपनी बेटी का नाम

टीएमजेड वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बिटिया का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। इस रिपोर्ट में यह जानकारी मालती के बर्थ सर्टिफिकेट के जरिये मिली है। मालती का जन्म 15 जनवरी को शाम आठ बजे सैन डिएगो के अस्पताल में हुआ। आपको बता दें कि ‘मालती’ नाम संस्कृत से लिया गया है। इसका अर्थ छोटा सुगंधित फूल होता है। वहीं नाम से जुड़ा मैरी लैटिन भाषा के स्टेला मैरिस से लिया गया है, जिसका अर्थ समुद्र का सितारा होता है। इसका बाइबिल से भी कनेक्शन है क्योंकि यह मैरी, यीशु की मां का भी नाम है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने अपनी लाडली का नाम मां के नाम पर रखा है। दरअसल में प्रियंका की मां का नाम मधु मालती है।

प्रियंका और निक ने 21 जनवरी को शेयर की थी खुशी

प्रियंका और निक ने 21 जनवरी को अपने बच्चे का स्वागत करने की खुशीखबरी दी थी। नए-नवेले माता-पिता ने सोशल मीडिया पर ये खबर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होने लिखा था- ‘हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है।’ बच्ची के जन्म के बाद से प्रियंका और निक ने अब तक बेबी की कोई फोटो शेयर नहीं की है। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी 27वें हफ्ते में पैदा हुई थी। बच्चे का जन्म अप्रैल में होना था लेकिन प्री-मैच्योर डिलीवरी के चलते बच्चे को अस्पताल में ही रखा गया था।

Posted By: Sandeep Chourey

 



Source link