Mahindra Bolero के लॉन्च की तैयारी हुई पूरी, जानें कितनी कीमत पर आपकी होगी SUV – Times Bull

WhatsApp Image 2022 10 06 at 3.47.44 PM


Mahindra Bolero 2022: भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में महिंद्रा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को पेश कर दिया है अब कंपनी जल्द ही अपने अपकमिंग कार महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) के 2022 फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो कंपनी इस दिवाली अपनी नई बोलेरो को लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें कि भारत के शहर से लेकर गाँव तक इस एसयूवी को पसंद किया जाता है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर स्पॉट भी किया गया है। जिसमें इसके डिजाइन और कुछ एक्सटीरियर फीचर्स की जानकारी मिल पाई है। कंपनी इसमें पहले से ज्यादा और आधुनिक फीचर्स देने वाली है।

यह भी पढ़ें:-इस दिवाली 20 हजार में खरीदें बेहतरीन माइलेज बाइक, जानें कहां मिल रही ये डील

कंपनी नई महिंद्रा बोलेरो में पहले वाला इंजन ही देगी। ऐसे में इसमें आपको 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिल सकता है जो 75 बीएचपी का अधिकतम पावर और 210mm का टॉर्च जनरेट करने की क्षमता रखता है। इस इंजन के साथ कंपनी 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का विकल्प ऑफर कर सकती है।

लेकिन कंपनी ने इसे लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। इसमें आपको पहले की तरह ही 3 सिलेंडर वाला इंजन मिल सकता है। इस एसयूवी में आपको 16.70 Kmpl का माइलेज भी मिल जाता है। नई जनरेशन महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) को लेकर कंपनी बहुत उत्साहित है।

वहीं ग्राहक भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि महिंद्रा बोलेरो को अपने स्ट्रांग बिल्ड क्वालिटी के लिए पसंद किया जाता है। महिंद्रा बोलेरो एक ऐसी एसयूवी है जिसे गांव की कच्ची सड़कों पर बड़े ही आसानी से चला सकते हैं। यही एक कारण है कि यह एसयूवी हर गांव में बहुत पॉपुलर है।

इसमें मिल सकते हैं कई नए फीचर्स

महिंद्रा की नई बोलेरो में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में आपको ज्यादा चेंजेज नहीं देखने को मिलेंगे। वहीं इसके इसके एक्सटीरियर की तो उसमें आपको नया हेडलैंप कंपनी देने वाली है।

कंपनी अपनी इस एसयूवी के बंपर पर महिंद्रा का नया लोगो देने वाली है। वहीं इसमें नया ग्रिल भी देखने को मिल सकता है। महिंद्रा बोलेरो को नए रंग में कंपनी लॉन्च करने वाली है। इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें आपको नया डैशबोर्ड और

अपहॉलस्ट्रीट देखने को मिलने वाला है। वहीं अब सेफ्टी के लिए गाड़ी में दो एयर बैग्स भी कंपनी देने जा रही है। यही कुछ माइनर चेंज इस एसयूवी में करके कंपनी इसे बाजार में पेश कर देगी।




Source link