प्रज्ञा ठाकुर ने ‘पठान’ का किया विरोध तो बोलीं स्वरा भास्कर- काफी खाली हैं मैंडम

1671285044


ऐप पर पढ़ें

पठान को लेकर शुरू हुए विवाद में स्वरा भास्कर ने शाहरुख खान का सपोर्ट किया। उन्होंने उन नेताओं को आड़े हाथों लिया जो दीपिका पादुकोण के बिकिनी के रंग को लेकर आपत्ति जता रहे हैं। भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा के बाद सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने फिल्म के बायकॉट करने की बात कही। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि जो लोग ‘असली हिंदू’ हैं उन्हें फिल्म का बहिष्कार करना चाहिए जिससे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का सबक मिले। अब स्वरा भास्कर ने प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधा।

स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर पूछा सवाल

एक न्यूज चैनल ने प्रज्ञा ठाकुर के वीडियो को शेयर किया जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वरा भास्कर ने हिंदी में लिखा, ‘आतंक की आरोपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर बेरोजगार वाइब क्यों दे रही हैं? क्या भोपाल की जनता के सारे मुद्दे निपट गए हैं क्या? क्या फारिक लग रही हैं मैडम।‘

 

1671286377

फिल्म के विरोध में क्या बोलीं प्रज्ञा ठाकुर

वीडियो में प्रज्ञा ठाकर ने कहती हैं, ’फिल्म में भगवा का अपमान किया गया है। मैं हिंदुओं से आह्वान करती हूं कि अगर आपमें हिंदू का सच्चा खून है तो कभी भी इस फिल्म को नहीं देखेंगे और कभी भी इस फिल्म को चलने नहीं देंगे।‘  

नेताओं पर साधा निशाना

इससे पहले स्वरा ने एक न्यूज आर्टिकल शेयर किया जिसमें फिल्म को मध्य प्रदेश में बैन की मांग की गई। स्वरा कहा, ‘मिलिए हमारे देख के सत्ताधारी नेताओं से। अभिनेत्रियों के कपड़े देखने से फुरसत मिलती तो क्या पता कुछ कर भी लेते।‘ 

 



Source link