Petrol-Diesel Price 29 April 2022: आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट जानिए क्या है आज का भाव

29 04 2022 petrol diesel price


Publish Date: | Fri, 29 Apr 2022 09:02 AM (IST)

Petrol-Diesel Price 29 April 2022 । पेट्रोल-डीजल के भाव बीते 3 हफ्ते से भी स्थिर बने हुए हैं। आज शुक्रवार को लगातार 24वें दिन प्रमुख तेल कंपनियों की ओर से तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने पिछली बार 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी 6 अप्रैल को की थी। गौरतलब है कि गुरुवार की तेजी के बाद शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल WTI ऑयल 104.90 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 107.5 डॉलर प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। 6 अप्रैल से पहले 22 मार्च से 6 अप्रैल तक पेट्रोल-डीजल के दाम में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

पोर्ट ब्लेयर में सबसे कम भाव

देश में सबसे सस्ता पेट्रोल डीजल फिलहाल पोर्ट ब्लेयर में है। यहां सोमवार को पेट्रोल 91.45 रुपए प्रति लीटर और डीजल 85.83 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। गौरतलब है कि 5 राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद तेल कंपनियों ने तेल के दाम बढ़ा दिए थे। इससे पहले दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था, वहीं डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर थी।

देश के प्रमुख शहरों में आज तेल की कीमतें

– दिल्ली में पेट्रोल 105.41 और डीजल 96.67 रुपए

– नोएडा में पेट्रोल 105.47 और डीजल 97.03 रुपए

– मुंबई में पेट्रोल 120.51 और डीजल 104.77 रुपए

– चेन्नई में पेट्रोल 110.85 और डीजल 100.94 रुपए

– कोलकाता में पेट्रोल 115.12 और डीजल 99.83 रुपए

– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 और डीजल 96.83 रुपए

– पटना में पेट्रोल 116.23 और डीजल 101.06 रुपए

– पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 91.45 और डीजल 85.83 रुपए

– गंगानगर (राजस्थान) में पेट्रोल 122.93 और डीजल 105.34 रुपए

ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल की कीमत

अगर आप पेट्रोल और डीजल की नवीनतम दरों की जांच करना चाहते हैं, तो इसके लिए तेल कंपनियां SMS के माध्यम से ताजा कीमत की जांच करने की सुविधा देती है। रेट चेक करने के लिए इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता को RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। HPCL ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> 9222201122 पर और BPCL ग्राहक RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर SMS करें।

Posted By: Sandeep Chourey

 



Source link