Petrol Diesel Price 04 May: जानिए पेट्रोल-डीजल के आज के दाम आपके शहर में ये हैं तेल के ताजा भाव

04 05 2022 petrol price


Publish Date: | Wed, 04 May 2022 08:59 AM (IST)

Petrol Diesel Price 04 May। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं और इस कारण से महंगाई भी बढ़ रही है। ऐसे में लोग रोज ही पेट्रोल डीजल की ताजा कीमत जानना चाहते हैं। आपको बता दें कि देश में तेल की कीमतें रोज ही अपडेट की जाती है और तेल कंपनियां रोज सुबह ताजा कीमत जारी करती है। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जारी कर दी है। आम आदमी के लिए अच्छी खबर यह है कि आज भी तेल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत करीब एक माह से स्थिर बनी हुई है।

चार महानगरों में तेल की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 105.41 रुपए और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपए और डीजल की कीमत 104.77 रुपए प्रति लीटर है। तेल कंपनियों ने आखिरी बार 6 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई थी। इसके बाद से लगातार तेल की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है।

भारत में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत 100 रुपए के पार हो चुकी है।य़ के पार हो गई है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए से ज्यादा कीमत पर बिक रहा है।

रोज सुबह निर्धारित होती है तेल की कीमत

देश में सभी तेल कंपनियां IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल और डीजल की कीमत रोज सुबह 6 बजे तय करती है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत में रोज ही उतार चढ़ाव आता है। इसके भारतीय तेल कंपनियों पर भी असर होता है। देश में नई दरें सुबह 6 बजे से लागू हैं, जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजों को जोड़कर पेट्रोल-डीजल की कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

घर बैठे ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के भाव

अगर आप अपने मोबाइल पर पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जानना चाहते हैं तो सिर्फ एक एसएमएस भेज कर ऐसा कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहकों को अपने मोबाइल से RSP के साथ सिटी कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज करना होगा। इसी तरह BPCL ग्राहक अपने मोबाइल से RSP लिखकर 9223112222 पर SMS भेज सकते हैं। HPCL ग्राहक 9222201122 पर HP मूल्य SMS भेज सकते हैं।

Posted By: Sandeep Chourey

 



Source link