Petrol Diesel Price 02 May: पेट्रोल डीजल पर जारी है राहत जानें क्या हैं आपके शहर में ताजा कीमत

02 05 2022 petrol diesel price


Publish Date: | Mon, 02 May 2022 09:09 AM (IST)

Petrol Diesel Price 02 May । तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सोमवार सुबह पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी गई है। फिलहाल तेल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। तेल कंपनियों ने पिछली बार 6 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद पिछले 20 दिनों से इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

चारों महानगरों में स्थिर पर कीमत

सोमवार को देश के चारों महानगरों समेत सभी बड़े शहरों में तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए और मुंबई में 120.51 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में ब्रेंट क्रूड 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली पेट्रोल 105.41 और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर

– मुंबई पेट्रोल 120.51 और डीजल 104.77 रुपए प्रति लीटर

– चेन्नई पेट्रोल 110.85 और डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर

– कोलकाता पेट्रोल 115.12 और डीजल 99.83 रुपए प्रति लीटर

रोज बदलते हैं पेट्रोल डीजल के रेट

आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के भाव में रोज सुबह 6 बजे बदलाव होता है। नई दरें सुबह 6 बजे से लागू हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद, इसकी कीमत मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही कारण है कि तेल की कीमत ज्यादा हो जाती है।

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल की कीमत

पेट्रोल डीजल की दैनिक दर SMS के जरिए चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक 9224992249 नंबर पर RSP और BPCL के उपभोक्ता 9223112222 नंबर पर RSP भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं HPCL उपभोक्ता 9222201122 नंबर पर HP Price भेजकर कीमत जान सकते हैं।

Posted By: Sandeep Chourey

 



Source link