ध्यान दें: घर ले आएं ये टिफिन जितनी छोटी फोल्डेबल वॉशिंग मशीन, एक बार में धोती है इतने कपड़े, जानें कीमत

mini portable washing machine new 1664014059


Portable Washing Machine: हमें अपनी जिंदगी में रोजाना कई तरह के काम करने होते हैं। नौकरी और बाहर के काम के अलावा घर के काम भी करने जरूरी होते हैं। जैसे- घर की सफाई, खाना बनाना, कपड़े धोना आदि। परिवार वाले घरों में ज्यादातर महिलाएं या सब लोग मिलकर घर के काम कर लेते हैं, लेकिन अकेले रहने वाले लोगों को ये काम खुद ही करना पड़ता है। बात अगर कपड़े धोने की करें, तो आज के समय में लोग हाथ से कपड़े धोना पसंद नहीं करते हैं और वो वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन अगर हम कहें कि आपको कपड़े धोने के लिए भारी भरकम बड़ी सी वॉशिग मशीन खरीदने की जरूरत नहीं है, तो फिर आप क्या कहेंगे?। ऐसा इसलिए क्योंकि हम आपको एक फोर्डेबल वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

क्या है ये वॉशिंग मशीन?

  • दरअसल, इस मशीन का नाम टेक्नो ऑटोमेटिक पोर्टेबल फोल्डेबल वॉशिंग मशीन है। ये मशीन फोल्ड हो जाती है और एक टिफिन बॉक्स के जितने आकार की हो जाती है।
  • ऐसे में इस मशीन को आप आसानी से घर पर कहीं भी रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इस मशीन को साथ में कैरी भी किया जा सकता है, क्योंकि इसका वजन ज्यादा नहीं है।

टच कंट्रोल की सुविधा

  • ये वॉशिंग मशीन पूरी तरह से टच कंट्रोल वाली होती है, जिसके कारण इसे चालना बेहद आसान होता है। वहीं, इसमें कपड़े धोना काफी आसान है।

ऐसे करती है काम

  • ये फोल्डेबल वॉशिंग मशीन एक बार में 10 कपड़े धो सकती है। वहीं, इस मशीन को एक बार कपड़े धोने में 15 मिनट का समय लगता है।



Source link