सोनाक्षी-शिल्पा ही नहीं लैक्मे फैशन वीक में पहुंचीं उर्फी जावेद, यूजर्स बोले- आज चमगादड़ बन गई

urfi javed 1678620031


ऐप पर पढ़ें

इन दिनों लैक्मे फैशन वीक चल रहा है। अभी तक इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा, शिल्पा शेट्टी, सारा अली खान, सुष्मिता सेन और मलाइका अरोड़ा रैंप पर नजर आई हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का लैक्मे फैशन वीक में जमावड़ा लगा है। इस बीच उर्फी जावेद ने धमाकेदार एंट्री की है। उर्फी अपने अलग तरह के फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। भले ही उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जाता है लेकिन वह अपने बेबाक फैशन के साथ एक बार फिर से हाजिर हैं।

ब्लैकसूट पहनकर इवेंट में पहुंचीं उर्फी

लैक्मे फैशन वीक में पहुंचीं उर्फी ने ब्लैक मोनोकिनी जैसी ड्रेस पहनी हुई थी। उसके ऊपर  उन्होंने नेट का स्लीव्स और स्लीवलेस केप ले रखा है। उन्होंने इयररिंग्स और रिंग्स इसके साथ मैच किया। उर्फी ने अपने लुक को ब्लैक हाई हील्स और स्लीक पोनीटेल से पूरा किया। 

उर्फी के लुक का उड़ा मजाक

उर्फी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। उनके लुक को देखकर उनका मजाक भी उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, इसको देखते ही सबसे पहले चमगादड़ का ख्याल आया। एक ने कमेंट किया, ये दुनिया का आठवां अजूबा है। एक अन्य ने कहा, ये आज चमगादड़ कैसे बन गई। वहीं उनके फैन्स ने उनका सपोर्ट किया। एक ने लिखा, उर्फी में टैलेंट तो कमाल का है, बस ये गलत देश में पैदा हो गई। एक फैन कहते हैं, ना शक्ल अच्छी है ना टैलेंट है लेकिन कॉन्फिडेंस इतना है कि नाम बना लिया।  

बहन को लेकर इवेंट में पहुंचीं

उर्फी के साथ उनकी बहन भी लैक्मे फैशन वीक में पहुंची थीं। आजकल उर्फी हर इवेंट मंै अपनी बहन को लेकर पहुंच रही हैं। जब पपराजी ने उनसे कहा कि वो अच्छी लग रही हैं तो उर्फी कहती हैं, वो हमेशा ही लगती हैं। 

 



Source link