Nikki Tamboli VIDEO: लहंगा चोली पहनकर निक्की तंबोली ने दिखाई लचक सोशल मीडिया पर शुरू हो गए चर्चे

23 03 2022 nikki tamboli


Publish Date: | Wed, 23 Mar 2022 10:14 AM (IST)

Nikki Tamboli Videos । अभिनेत्री निक्की तंबोली को उनके अभिनय से ज्यादा उनके लुक्स और हॉट फोटो को लिए सोशल मीडिया पर तारीफ मिलती है। निक्की तंबोली पर इंडियन लुक के साथ साथ वेस्टर्न आउटफिट भी खूब जंचते हैं। हाल ही में निक्की ने अपना लेटेस्ट लुक इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें निक्की ने इंडो वेस्टर्न आउटफिट में अपनी लचकती कमर के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है।

Nikki Tamboli ने ब्लाउज के साथ किया एक्सपेरिमेंट

वीडियो में आप देख सकते हैं कि Nikki Tamboli ने हैवी क्रिस्टल वर्क वाला चैती कलर का लहंगा पहना हुआ है और साथ में लहंगे को बोल्ड टच देने के लिए ब्लाउज के साथ किए गए एक्सपेरिमेंट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। निक्की ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया और लुक को और बोल्ड बनाने के लिए इस वीडियो रील में उन्होंने स्कार्फ नहीं कैरी किया था।

लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही Nikki Tamboli

गार्डन एरिया में निक्की तंबोली ने यह फोटोशूट कराया है और लहंगे के साथ वह काफी खूबसूरत दिखाई दे रही है। Nikki Tamboli पिंक लिप शेड और न्यूड मेकअप किया था। Nikki का आई मेकअप उनके लुक में चार चांद लगा रहा है और हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने ये मेसी टच दिया। ऐक्ट्रेस ने एक्सेसरीज के नाम पर सिर्फ ब्रेसलेट और रिंग कैरी की थी।

बोल्डनेस के लिए मशहूर है निक्की तंबोली

निक्की तंबोली अपनी बोल्डनेस के लिए विख्यात है और इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में वह हॉटनेस का तड़का लगाने के लिए कैमरे के सामने हल्का सा झुक कर पोज देती नजर आ रही हैं। निक्की जैसे ही कैमरे के सामने झुकी तो यूजर्स की निगाहें कुछ देर के लिए थम सी जाती है।

सिर्फ 25 साल की में अपार शोहरत

Nikki Tamboli की उम्र महज 25 साल है और उन्होंने इतनी कम उम्र में काफी शोहरत हासिल कर ली है। इस वीडियो के पहले भी निक्की तंबोली कई बार अपने अंदाज में हॉट फोटो व वीडियो फैंस के साथ शेयर कर चुकी है। निक्की तंबोली का इंस्टाग्राम एक से बढ़कर एक चौंकाने वाली तस्वीरों और वीडियो से भरा पड़ा है।

Posted By: Sandeep Chourey

 





Source link