MasterChef India Eviction: अब प्रियंका हुईं शो से बाहर, ब्लैक एप्रेन चैलेंज में भारी पड़ी ये गलती

priyanka kudu biswas 1678496048


ऐप पर पढ़ें

MasterChef India Eviction: रियलिटी टीवी शो मास्टरशेफ इंडिया के शुक्रवार के एपिसोड में होम कुक्स ने ब्लैक एप्रेन चैलेंज का सामना किया। इस बार खिलाड़ियों को एक खास तरह के ग्रिल चैलेंज में खुद को साबित करना था। कुछ होम कुक्स ने जहां कमाल के कुकिंग स्किल्स दिखाए वहीं इस सीजन की विनिंग कंटेस्टेंट मानी जा रहीं प्रियंका मुकाबले से बाहर हो गईं। प्रियंका का शो से जाना काफी शॉकिंग था।

विनिंग कंटेस्टेंट थीं होम कुक प्रियंका

इस बार का मास्टरशेफ इंडिया लगातार विवादों में रहा है। कभी किसी होम कुक को एक्स्ट्रा एडवांटेज देने की बात सामने आई तो कभी किसी के साथ ज्यादा सख्त होने का मामला सामने आया। इस सबके बीच एक बात जो लगभग किसी ओपन सीक्रेट की तरह सबको बता थी, वो ये कि प्रियंका शेफ रणबीर ब्रार की फेवरिट बन चुकी हैं।

होम कुक्स ने अबू धाबी में किया एन्जॉय

शो पर रणबीर कई बार खुलकर प्रियंका को सपोर्ट करते और उसका कॉन्फिडेंस बूस्ट करते नजर आ जाते थे। इस हफ्ते जज अपने होम कुक्स को अबू धाबी के यास आइलैंड पर लेकर गए थे। इस आइलैंड पर होम कुक्स ने मजेदार राइड्स एन्जॉय कीं और जैसे वो अपने किसी सपने को हकीकत में जीते दिखाई पड़े। लेकिन इसी हफ्ते में वो भी हुआ जिसकी उम्मीद कोई नहीं कर रहा था।

शुरू से ही इंप्रेस नहीं दिख रहे थे जज

प्रियंका की डिश को लेकर जज शुरू से ही काफी डाउटफुल थे। कमाल की स्वीट डिश बनाने वाली प्रियंका ने फिर वही पुराने अंदाज में चावल बनाए थे। शेफ गरिमा डिश को देखकर ही डिसअपॉइंटेड थीं क्योंकि उन्हें राइज का प्रपोर्शन प्रॉन्स से ज्यादा लग रहा था। शेफ विकास ने कहा कि वो खास इंप्रेस नहीं हुए और फिर डिश खाने में भी कुछ खास नहीं थी। कोलकाता से आईं होम कुक Priyanka Kundu Biswas ने शो में काफी लंबा सफर तय किया और टॉप 8 में जगह बनाकर खुद को साबित किया।



Source link