‘मधुबाला’ फेम Vivian Dsena ने गुपचुप तरीके से कर ली शादी? एक साल से रह रहे साथ

vivian dsena 1678036522


ऐप पर पढ़ें

टीवी सीरियल ‘मधुबाला’ फेम एक्टर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) लंबे समय से मिस्र की पूर्व पत्रकार नौरन अली (Nouran Aly) को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात 4 साल पहले हुई थी। अब खबर है कि विवियन ने चोरी छिपे नौरन से शादी कर ली है। वो एक साल से साथ रह रहे हैं लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी शादी को छुपाकर रखा है। हालांकि उन्होंने इससे पहले अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था। उन्होंने बताया था कि वह शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।

निजी तरीके से हुई शादी

हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि एक बेहद निजी फंक्शन में विवियन ने नौरन संग शादी की। करीबी सूत्र ने कहा, ‘विवियन और नौरन शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी वेडिंग सेरेमनी बहुत निजी रखी गई थी।‘ एक अन्य सूत्र ने कहा, ‘दोनों एक साल से अधिक समय से साथ रह रहे हैं।‘ दोनों मुंबई के लोखंडवाला स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं। जब विवियन से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, ‘कृपया मेरे पीआर से संपर्क करिए।‘ उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। वहीं विवियन की ओर से जो प्रतिनिधि थे उन्होंने इस पर कुछ कहने से मना कर दिया।

शादी को सीक्रेट रखने की कही थी बात

34 वर्षीय विवियन ने हाल ही में इस ओर इशारा किया था कि वो अपनी शादी को सीक्रेट रखेंगे। 2022 में एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, ‘भले ही मैं शादी कर लूं लेकिन बहुत संभव है कि इसके बारे में कम ही लोगों को पता चलेगा। शादी एक निजी मामला है और इसे ऐसे ही रहना चाहिए। मैं सोशल मीडिया पर कभी भी इसका ऐलान नहीं कर सकता।‘   

2021 में पत्नी से हुआ था तलाक

बता दें कि विवियन ने 2013 में वाहबिज दोरबजी के साथ शादी की थी। 2021 में उनका तलाक हो गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो विवियन का आखिरी सीरियल ‘सिर्फ तुम‘ था। इसमें उन्होंने रणवीर ओबेरॉय का लीड रोल किया था। सीरियल 2021-22 तक चला।

 



Source link