![Lucky Dreams: अगर सपने में दिख जाती है इस तरह की सफेद चीजें तो लगने वाली है लॉटरी, मिलने वाला है अपार धन - Times Bull 1 WhatsApp Image 2022 04 22 at 6.21.09 PM](https://www.timesbull.com/wp-content/uploads/2022/04/WhatsApp-Image-2022-04-22-at-6.21.09-PM.jpeg)
नई दिल्ली: स्वप्न शास्त्र के अंदर कुछ सपनों को बहुत ही शुभ बताया जाता है। मान्यता के अनुसार ऐसे सपने जिस भी व्यक्ति को आ जाते हैं उसे खूब पैसा प्राप्त हो जाता है। उसके जीवन में खुशियां आने लग जाती है। यह भी कहा जा सकता है कि यह सपने उस के नसीब के दरवाजे खोल दिया करते हैं। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही बहुत ही शुभ बताए गए सपनों के बारे में बताने वाले हैं।
सपने में कमल का फूल देखना
कमल का फूल धन की देवी महालक्ष्मी को बहुत ही प्रिय होता है। अगर सपने में कमल का फूल दिख जाता है तो इस बात को मान लेना चाहिए कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी हुई है और आपको खूब सारा पैसा प्राप्त होने वाला है।
सपने में हाथी को देखना
हिंदू धर्म के अंदर हाथी को बहुत ही शुभ बताया गया है। वास्तुशास्त्र के अंदर 20 हाथी को बहुत ही शुभ बताया जाता है और घर में हाथी की मूर्ति रखने की भी सलाह दी जाती है। इसी प्रकार से सपने में अगर हाथी दिख जाता है तो आप को ना सिर्फ खूब सारा पैसा प्राप्त होगा बल्कि मान सम्मान भी प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें-Travel Tips: यात्रा पर जाते वक्त जरूर करना चाहिए यह जरूरी कार्य, हर तरह की अनहोनी से हो जाएगा बचाव
सपने में फलों से लदा हुआ पेड़ दिखना
अगर आप अपने सपने में फलों से लदा हुआ पेड़ देखते हैं तो आप बहुत ही जल्दी अमीर होने वाले है। अगर किसी व्यापारी को ऐसा सपना आ जाता है तो यह उसे कोई बड़ा ऑर्डर मिलने का संकेत होता है।
सपने में मधुमक्खी का छत्ता देखना
सपने के अंदर मधुमक्खी का छत्ता देखना भी बहुत ही शुभ बताया गया है। ऐसा सपना जीवन में ढेर सारी खुशियां मिलने का संकेत बताया गया है।
सपने में खुद को दूध पीते हुए देखना
सपने के अंदर खुद को दूध पीते हुए देखने का अर्थ होता है कि आपको बड़ा लाभ होने को है। यह धन लाभ होने का बड़ा संकेत हो सकता है।