इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में फायरिंग हुई है। फायरिंग पूर्व पीएम के कंटेनर के पास हुई। इस फायरिंग में खुद इमरान खान भी जख्मी हुए हैं उनको पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके अलावा चार और लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। बता दें कि इमरान खान इस समय पाकिस्तान में आजादी मार्च निकाल रहे हैं। वह वर्तमान सरकार के खिलाफ सड़क पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
Latest World News
Live updates :Imran Khan Rally Firing
Refresh
-
Nov 03, 2022
5:27 PM (IST)
इमरान की पार्टी के 2 नेता भी घायल
इमरान खान की पार्टी के 2 नेता भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूर्व रेल मंत्री शेख रशीद मामूली रूप से घायल हैं।
-
Nov 03, 2022
5:24 PM (IST)
एके 47 से की गई फायरिंग
फवाद चौधरी के मुताबिक इमरान खान पर एके 47 से फायरिंग की गई है। खान के अलावा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के कई दूसरे नेता भी इस गोलीबारी में घायल हुए हैं।
-
Nov 03, 2022
5:17 PM (IST)
निशाने पर थे इमरान खान
हमलावर इमरान खान पर निशाना लगा रहा था, इस दौरान इमरान के समर्थकों ने हमलावर के हाथ को झटका। हमलावर का हाथ नीचे हो जाने से खान के पैर में गोली लगी।
-
Nov 03, 2022
5:12 PM (IST)
इमरान खान के घायल होने की खबर
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के घायल होने की खबर है। खान के पैर में गोली लगी है।
-
Nov 03, 2022
5:12 PM (IST)
इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के ऊपर फूल बरसाये जा रहे थे, तभी गोली चली।