Liger New Song: पंजाबी लुक में विजय देवरकोंडा ने जीता फैंस का दिल लाइगर का नया गाना रिलीज

12 08 2022 coka 2.0 og


Publish Date: | Fri, 12 Aug 2022 07:15 PM (IST)

Liger New Song: अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से विजय बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अब फिल्म का नया गाना कोका 2.0 रिलीज हो गया है। इस गाने में विजय और अनन्या एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस गाने की शूटिंग काफी अच्छी हुई है। गाना पंजाबी फ्लेवर का है तो विजय देवरकोंडा और अनन्या भी पंजाबी लुक में नजर आ रहे हैं। विजय ने अपने लुक में पगड़ी पहन रखी है वहीं अनन्या ने मरून कलर का पंजाबी अटायर पहना हुआ है। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन अब देखना यह होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है। फिल्म की रिलीज में बहुत ही कम समय रह गया है। ऐसे में फिल्म का प्रमोशन भी जोरों-शोरों पर चल रहा है।

लाइगर का नया गाना हुआ रिलीज

हाल ही में लाइगर फिल्म के नए गाने को रिलीज कर दिया गया है। विजय देवरकोंडा ने गाने को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्टर भी शेयर किया था। साथ ही गाना कब रिलीज होगा इसकी जानकारी भी दी थी। बता दें कि लाइगर फिल्म को पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे के अलावा राम्या कृष्णन, रोनित राॅय, मकरंद देशपांडे और श्रीनु के साथ-साथ दुनिया के मशहूर मुक्केबाज माइक टायसन भी नजर आने वाले हैं। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। जिसमें विजय एक दलित शख्स की भूमिका निभाते हैं। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन और पुरी कनेक्ट्स ने साथ में प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

जोरों-शोरों पर है फिल्म का प्रमोशन

फिल्म की रिलीज डेट जितनी करीब आ रही है उतना ही फिल्म का प्रमोशन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में विजय और अनन्या फिल्म के प्रमोशन के लिए गुजरात में थे। दोनों गुजरात में दो बार प्रमोशन कर चुके हैं। इसके अलावा दोनों ने महाराष्ट्र के पुणे में भी फिल्म का प्रमोशन किया है। अनन्या पांडे इस फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। दुनिया भर में मशहूर बॉक्सर माइक टायसन भी इस फिल्म से इंडियन इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने वाले हैं।

Posted By: Shailendra Kumar

 





Source link