लता मंगेशकर की ये है पसंदीदा हॉलीवुड फिल्म, कारों- कुत्तों और क्रिकेट का भी था शौक

lata mangeshkar 1644132929


स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का निधन हो गया है। रविवार को सुबह आठ बजकर 12 मिनट पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। लता मंगेशकर के निधन पर राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री तक ने शोक जाहिर किया है। वहीं सिनेमाई दुनिया के सितारे भी उन्हें सोशल मीडिया पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लता को भारत की ‘सुर साम्राज्ञी’ के नाम से जाना जाता है और उनको देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा जा चुका है। लता मंगेशकर को पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। लता मंगेशकर को कारों, कुत्तों और क्रिकेट का शौक था।

नाटक देखने विदेश पहुंची थीं लता मंगेशकर
अपनी आवाज और गीतों से सभी का दिलों पर राज करने वालीं लता मंगेशकर दुनिया के विभिन्न संगीतकारों को सुनना पसंद करती थीं। मोज़ार्ट, बिथोवन, शोपिन, नैट किंग कोल, बीटल्स, बारबरा स्ट्रीसैंड और हैरी बेलाफोंट को लता मंगेशकर सुनना पसंद करती थीं। बताया जाता है कि एक बार लता मंगेशकर, एक्ट्रेस मार्लिन डीट्रिख को स्टेज पर एक्टिंग करते हुए देखने के लिए विदेश तक गई थीं। वहीं लता को स्वीडन की एक्ट्रेस इनग्रिड बर्गमैन के प्ले देखना भी बहुत पसंद था।
पढ़ें: इस मजबूरी में Lata Mangeshkar ने की थी एक्टिंग, निर्देशक के कहने पर कटवाई थीं भौंहें

फिल्मों की शौकीन थीं लता मंगेशकर
लता मंगेशकर को फिल्में देखना भी बहुत पसंद था और उनकी पसंदीदा हॉलीवुड फिल्म ‘द किंग ऐंड आई’ थी। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने ये फिल्म करीब 15 बार देखी थी। वहीं उनकी दूसरी पसंदीदा हॉलीवुड फिल्म ‘सिंगिंग इन द रेन’ थी। बता दें कि लता मंगेशकर को कारों का भी शौक था। लता के पास हिलमैन, शेवर्ले, क्राइसलर और मर्सिडीज कार रही थीं। लता मंगेशकर ने 9 कुत्ते पाले थे, वहीं उन्हें क्रिकेट का भी शौक था। बताया जाता है कि वो रिकॉर्डिंग से भी ब्रेक लेकर क्रिकेट देखा करती थीं। इसके साथ ही खाना पकाना और फोटोग्राफी करना भी उन्हें पसंद था।
पढ़ें: Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर का निधन, 30 हजार से अधिक गानों को दी थी आवाज, कहलाती थीं ‘स्वर कोकिला’

दो दिन का राष्ट्रीय शोक
गौरतलब है कि मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी लता का उपचार कर रहे थे। मीडिया से बातचीत में डॉ. समदानी ने कहा, ‘लता मंगेशकर जी का निधन कई अंगों के काम न करने के कारण हुआ। अत्यंत दु:ख के साथ सूचित किया जाता है कि स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर जी का निधन आज सुबह 8:12 बजे हुआ। 28 दिनों से अधिक समय तक…भर्ती रहने के बाद उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिससे उनका निधन हुआ।’ इसके साथ ही बात दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजे गए एक संदेश का हवाला देते हुए सूत्रों ने कहा कि पूरे भारत में छह फरवरी से सात फरवरी तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
पढ़ें: Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर ने दुनिया को कहा अलविदा, इन सदाबहार गीतों ने ‘दीदी’ को बनाया अमर



Source link