![Lahsun Ke Totke: शनिवार के दिन लहसुन का टोटका करने पर बन जाओगे मालामाल, बीमारी से मिलेगा निजात - Times Bull 1 WhatsApp Image 2022 04 23 at 8.55.39 AM](https://www.timesbull.com/wp-content/uploads/2022/04/WhatsApp-Image-2022-04-23-at-8.55.39-AM.jpeg)
नई दिल्ली: धन प्राप्त करने की चाहत हर व्यक्ति की होती है। लेकिन का बहुत से लोग बहुत अधिक मेहनत करने के बावजूद भी आर्थिक उन्नति से परिपूर्ण नहीं हो पाते हैं। इसी के साथ-साथ अगर पैसा आया भी होता है तो देखते ही देखते हैं कसम हो जाया करता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होने लग गया है तो लहसुन का टोटका बहुत ही खास बताया जाता है। लाल किताब की मानें तो लहसुन के कुछ टोटके से ना सिर्फ आपकी टेंशन खत्म हो जाएगी बल्कि धन लाभ भी होने लगेगा।
लहसुन के चमत्कारी टोटके
– लाल किताब की मानें तो शनिवार को लहसुन की एक कली पर्स में रखने पर कभी भी पैसों की कमी महसूस नहीं रहती है। साथ ही फिजूलखर्ची पर भी लगाम लगने लग जाता है। अगर पैसा नहीं टिक पाता है तो शनिवार को लाल कपड़े में लहसुन की तीन कलियों को बांधकर पर सियासी तिजोरी में रख देना चाहिए। लहसुन के इस टोटके को करने पर पैसों की किल्लत खत्म हो जाती है।
– लाल रंग के कपड़े के अंदर लहसुन की दो कलियां बांधकर पोटली बना लेनी चाहिए। इसके बाद में घर के परिसर के जमीन के नीचे दबाकर उसे रख देना चाहिए। यह टोटका शनिवार की शाम को शनि मंदिर से आकर करना चाहिए।
ये भी पढ़ें-Kalashtmi 2022: बीमारियों से मुक्ति प्राप्त करने के लिए कालाष्टमी व्रत है बहुत ही खास, जानिए क्या है मुहूर्त
– सुख शांति के लिए भी लहसुन का टोटका बहुत ही खास बताया जाता है। इसके लिए शनिवार को एक डंडी में लहसुन के साथ कलियों को फंसाकर घर के आंगन या फिर छत पर रख देना चाहिए। ऐसा करने पर नजर दोष खत्म हो जाता है। साथ ही धन की समस्या का भी समाधान हो जाता है।
– व्यापार में आ रही आर्थिक परेशानियों के लिए लहसुन का टोटका बहुत ही खास बताया जाता है। शनिवार को दुकान या फिर फैक्ट्री के मेन गेट पर पांच लहसुन की कलियों को किसी लाल कपड़े में बांधकर लटका देना चाहिए। इस टोटके को करने पर व्यापार में आ रही आर्थिक बाधाएं खत्म हो जाती हैं।
– अगर बच्चे बराबर बीमार हो रहे हैं तो साथ लहसुन को उसके शरीर से उतारकर 5 लाल साबुत मिर्च के साथ में जला देना चाहिए। ऐसा करने पर बच्चों को नजर दोष से निजात प्राप्त होता है और बीमारी दूर हो जाती है।