Laal Singh Chaddha: बायकॉट के बाद भी चौथे दिन बढ़ा कलेक्शन, अब तक कमाए इतने करोड़

1660554844


आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) बीते गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। आमिर की फिल्म से जितनी उम्मीदें लगाई जा रही थीं कलेक्शन उतना नहीं रहा। ओपनिंग डे के बाद कलेक्शन में गिरावट हुई लेकिन फिर शनिवार और रविवार को इसमें बढ़ोतरी देखी गई। फिल्म को लंबी छुट्टी का फायदा मिलता नजर आ रहा है। बायकॉट के ट्रेंड के बीच आमिर की फिल्म चौथे दिन डबल डिजिट के आंकड़े तक पहुंच गई। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के दिन भी इसके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

कितना रहा कलेक्शन


रविवार के आधकारिक आंकड़े आ गए हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया, फिल्म ने गुरुवार को 11.70 करोड़, शुक्रवार को 7.26 करोड़, शनिवार को 9  करोड़ और रविवार को 10 करोड़ तक कमाने में सफल रही। 4 दिन में फिल्म ने 37.96 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

 

11 1660554743

ओवरसीज में अच्छा प्रदर्शन

 

लाल सिंह चड्ढा 4 दिन बाद भी 50 करोड़ पार नहीं कर पाई है। फिल्म अगर अभी भी इसी रफ्तार से आगे बढ़ी तो जल्द ही यह 50 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। हालांकि ओवरसीज कलेक्शन को मिला दें तो इसने 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। दूसरी तरफ ओटीटी राइट्स से भी फिल्म ने बजट का एक बड़ा हिस्सा पहले ही निकाल लिया है। 

शाहरुख का कैमियो


’लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड फिल्म ’फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक रीमेक है। आमिर पिछले कई सालों से इस फिल्म में जुटे हुए थे। फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य हैं। इसमें शाहरुख खान भी कैमियो रोल में नजर आए हैं।



Source link